Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदते वक्त ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट की उम्मीद होती है. हालांकि, अगर आप सोशल मीडिया पर लोगों के अनुभव पढ़ेंगे तो माजरा कुछ और ही समझ में आता है. सैमसंग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आ रही शिकायतें यह इशारा कर रही हैं कि कंपनी के प्रोडक्ट के साथ साथ कस्टमर सर्विस से लोग अब परेशान होने लगे हैं.
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर Samsung TV को लेकर एक ऐसी ही शिकायत सामने आई है, जहां एक यूजर ने खराब सर्विस से तंग आकर अपनी भड़ास निकाली है. कई दिन बीत जाने के बाद भी ग्राहक के समस्या को सुलझाया नहीं गया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक यूजर ने टीवी रिपेयरिंग में हो रही देरी को लेकर प्रोडक्ट के साथ-साथ कंपनी के सर्विस नेटवर्क की पोल खोली है.
X यूजर अंकुर सिंह ने सैमसंग इंडिया को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई कि शिकायत दर्ज किए 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है. यूजर द्वारा शेयर किए गए सैमसंग ट्रैकिंग सिस्टम (Request ID: 4440833413) के स्क्रीनशॉट में इंजीनियर असाइन होने के बावजूद स्टेटस पेंडिंग ही दिखाई दे रहा है. सैमसंग इंडिया ने जवाब में केवल इतना कहा कि उनकी टीम मामले की समीक्षा कर रही है और जल्द संपर्क करेगी. हालांकि इसके बाद भी कोई कार्यवाही कंपनी के तरफ से नहीं की गई.
कंपनी के इस ढुलमुल रवैये से नाराज होकर ग्राहक ने भविष्य में सैमसंग का कोई प्रोडक्ट न खरीदने की बात कही और मामले को उपभोक्ता अदालत में ले जाने की चेतावनी भी दी.
@SamsungIndia @NavbharatTimes @aajtak Dear Samsung Team,I am writing to report a severe delay in repairing my Samsung TV. It has been 7 days since I registered my complaint, but no satisfactory action has been taken yet.
Mobile -9999736587 pic.twitter.com/ezecbtt7cp— ANKUR SINGH (@ANKURKUMAR1) August 23, 2026
सैमसंग यूजर परेशान
सैमसंग सर्विस से परेशान सिर्फ एक यूजर नहीं हैं, बल्कि ऐसा ही कुछ अननुभव X यूजर अनमोल छाबड़ा का भी रहा है. अनमोल छाबड़ा ने X पर पोस्ट करते हुए सैमसंग को इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए सबसे खराब ब्रांड बताया..
उन्होंने लिखा कि उनकी टीवी पैनल रिपेयर की शिकायत (Complaint No: 4414508406) महीनों बाद भी अनसुलझी पड़ी है. कंपनी की तरफ से कोई कस्टमर सपोर्ट नहीं मिल रहा है, केवल बहाने बनाए जा रहे हैं और ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है.

एक दौर था जब सैमसंग को उसकी बेहतरीन टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सर्विस के लिए जाना जाता था, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही ग्राहकों की ये शिकायतें कंपनी के गिरते सर्विस स्टैंडर्ड की पोल खोलती हैं. टीवी रिपेयरिंग जैसी बेसिक सुविधाओं के लिए ग्राहकों को हफ्तों और महीनों इंतजार कराना, सिर्फ एक फॉर्मल ‘ऑटो-रिप्लाई’ देकर पल्ला झाड़ लेना और झूठे आश्वासन देना काफी नहीं है. इससे यही समझा जाएगा कि कंपनी बिक्री के बाद अपने ग्राहकों की परवाह करना छोड़ चुकी है.
यदि सैमसंग ने समय रहते अपनी सर्विस क्वालिटी में सुधार नहीं किया और ढुलमुल रवैये पर लगाम नहीं लगाई, तो ग्राहकों का यह गुस्सा जल्द ही ब्रांड के भरोसे और मार्केट वैल्यू को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.