Smartphones launching in India next week: अप्रैल का अगला हफ्ता टेक लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि उस दौरान तमाम फोन मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं. आइए जानते हैं कि कब कौन सा फोन होगा लॉन्च-
Smartphones launching in India next week: अप्रैल 2026 का तीसरा हफ्ता भारत के स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. इस दौरान बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में कई नए फोन लॉन्च होने वाले हैं. इनमें Vivo, OPPO, Realme, Infinix और Redmi जैसे ब्रांड्स अपने नए मॉडल्स पेश करेंगे. इन लॉन्च का फोकस ज्यादा बैटरी, बेहतर परफॉर्मेंस और नए AI फीचर्स पर होगा.
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल से बेहतर परफॉर्मेंस देगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी लगभग 9,020mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी. फोन Cosmic Black और Glacier Blue रंगों में आएगा. ये फोन भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा.
इसकी कीमत लगभग ₹30,000 से ₹36,999 के बीच हो सकती है. ये फोन खासकर उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ चाहिए.
इस सीरीज में दो मॉडल होंगे OPPO F33 और F33 Pro. दोनों में IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे फोन ज्यादा मजबूत और पानी-धूल से सुरक्षित होगा. Pro मॉडल में 50MP अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो 100-डिग्री व्यू एंगल सपोर्ट करता है. इसमें 0.6x मोड भी दिया गया है जिससे ग्रुप फोटो लेना आसान होगा. ये फोन भी 15 अप्रैल को लॉन्च होगा.
शुरुआती लीक के अनुसार, ओप्पो F33 प्रो की कीमत लगभग ₹35,000 हो सकती है, जबकि स्टैंडर्ड ओप्पो F33 थोड़ी कम कीमत पर आ सकता है.
इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो बेहतर स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग देगा. ये फोन Call of Duty: Mobile जैसे गेम में 120FPS तक सपोर्ट करने की क्षमता रखता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 16 पर आधारित नया इंटरफेस और AI फीचर्स जैसे AI Eraser 2.0 और AI Clear Face मिल सकते हैं. फोन Thunder Black और Frost Silver रंगों में आएगा. ये फोन खासकर गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये 13 अप्रैल को मार्केट में लॉन्च होगा. उम्मीद है कि भारत में Infinix Note 60 Pro की कीमत 30,000 रुपये के अंगर होगी.
Realme का ये फोन बैटरी और स्मूद डिस्प्ले पर ज्यादा ध्यान देगा. कैमरा इसकी सबसे बड़ी ताकत नहीं होगी, लेकिन ये रोजमर्रा के इस्तेमाल और हल्के गेमिंग के लिए बेहतर रहेगा. ये फोन छात्रों और बजट में फोन लेने वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है. वायरल रिपोर्टस की माने तो रियलमी की एक्सपेक्टेड प्राइस बेस वेरिएंट की शुरुआत 13,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है.
इस फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी इसे अपने सेगमेंट का सबसे तेज प्रोसेसर भी बता रही है, हालांकि अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. फोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा और ये HyperOS 3 (Android 16 आधारित) पर काम करेगा. इसमें HyperIsland नाम का नया फीचर होगा, जो नोटिफिकेशन और रिमाइंडर को आसान तरीके से दिखाएगा. इसके अलावा इसमें Circle to Search फीचर और 32MP AI डुअल कैमरा सेटअप भी मिल सकता है. ये फोन उन लोगों के लिए अच्छा है जो बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और आसान यूजर इंटरफेस चाहते हैं. ये 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा.
Chhagan Bhujbal's Helicopter: महाराष्ट्र सरकार में कद्दावर मंत्री छगन भुजबल अब बड़े विवाद में घिर…
Uttar Pradesh News: लोग अपने प्यार के लिए क्या नहीं करते. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज…
Crime News: हैदराबाद में एक 22 वर्षीय युवती ने जब शादी के लिए किया मना…
पश्चिम बंगाल चुनाव को जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी एड़ी से चोटी तक…
Summer Drinks:दूध को हमेशा से ही कैल्शियम का अच्छा सोर्स मानते हैं. ये हड्डियों की…
Madhya Pradesh Bride Runs Away: मध्य प्रदेश में दुल्हन शादी के तीन दिन बाद उस…