<

टाटा हैरियर या महिंद्रा XEV 9E कौन सी ईवी बेहतर, देखें फीचर्स से लेकर स्पेसिफिकेशन्स और कीमत तक का कंपैरिजन

Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e: टाटा हैरियर ईवी और महिंद्रा एक्सईवी 9ई दोनों ही इलेक्ट्रिक कारें हैं. कंपनियों ने डिजाइन से लेकर रेंज तक में इन कारों को प्रीमियम बनाया है. आइए जानते हैं, दोनों में से बेहतर विकल्प क्या है?

Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e: टाटा मोटर्स की टाटा हैरियर ईवी पहली मेक इन इंडिया एसयूवी है, जिसमें डुअल मोटर्स दिए गए हैं. इसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है. टाटा हैरियर ईवी महिंद्रा एक्सईवी 9ई कारें एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर देते हैं. ऐसे में अगर आप इनमें से कोई भी एक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत जानना काफी जरूरी है. हैरियर ईवी दो बैटरी पैक 65kWh और 75kWh में उपलब्ध है, महिंद्रा एक्सईवी 9ई में भी दो बैटरी विकल्प मिलते हैं. इनमें 59kwh और 79kWh बैटरी का ऑप्शन मिलता है.

टाटा हैरियर और महिंद्रा XEV 9e स्पेसिफिकेशन्स और रेंज

टाटा हैरियर ईवी में 65kWh और 75kWh दो बैटरी विकल्प मिलते हैं. 75kWh बैटरी रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव को में उपलब्ध है. टाटा हैरियर ईवी 6.3 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकता है. 75kWh की बैटरी को 15 मिनट चार्ज करने पर वो 250 किमी की रेंज देती है. टाटा हैरियर 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से दौड़ सकती है. AWD संस्करण के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर 622 किमी और RWD ट्रिम के लिए 627 किमी प्रदान करती है. वहीं RWD वेरिएंट 627 किलोमीटर की रेंज देता है. वहीं RWD वेरिएंट 480 से 505 किमी की वास्तविक रेंज देता है. 

वहीं XEV 9e में 59kWh और 79kWh दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं. 59kWh में 228 बीएचपी की पाावर मिलती है. वहीं 79kWh बैटरी ऑप्शन में 281.6 बीएचपी की पावर देता है. वहीं महिंद्रा एक्सईवी 9ई 59kWh मॉडल 542 किमी की रेंज देता है और 79kWh में 656 किमी की रेंज मिलती है. 

टाटा हैरियर और महिंद्रा XEV 9e की विशेषताएं

टाटा हैरियर ईवी में एक बेहतरीन ई-वैलेट सिस्टम दिया गया है, जो समानांतर और लंबवत दोनों जगहों के लिए ऑटो पार्किंग असिस्ट के साथ आता है और पार्किंग को आसान बनाता है. वहीं रिवर्स असिस्टट 50 मीटर तक रिवर्स में आपको वापस ले जा सकता है. इसमें समन मोड दिया गया है, जो आपको आगे-पीछे की तरफ गाड़ी ले जाने की अनुमति देता है. ये मोड तंग गलियों में गाड़ी को घुमाने के लिए अच्छा है. साथ ही इसमें 540 डिग्री सराउंड कैमरा दिया गया है, जो 360 डिग्री व्यू और कार के नीचे देखने के लिए ट्रांसपेरेंट मोड देता है. इसमें ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर दोनों तरफ के लाइव वीडियो फीड के साथ सुरक्षा को बढ़ाता है. ये डैशकैम के साथ पहले से ही आ रहा है.

वहीं XEV 9e एक रोलिंग टेक हब है. इसमें 43 इंच की कोस्ट टू कोस्ट डिजिटल स्क्रीन दी गई है, जो पूरे डैशबोर्ड पर फैली हुई है. इसमें एक साथ 12 इंच के तीन पैनल सेट हैं. एसयूवी में 16 स्पीकर हारमोन कार्डन म्यूजिक सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस की सुविधा दी गई है. इसमें पावरहाउस क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8295 चिपसेट है. इसे 6th जनरेशन के एड्रेनो GPU 24जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इसमें संगीत सुनने, पॉडकास्ट सुनने और तमाम मनोरंजन के लिए 60 से ज्यादा ऐप्स दिए गए हैं. ऑटो पार्क फंक्शन के साथ ही पार्क करने के लिए रोमोट की तरह फ्लोब दिया गया है, जिससे कार को आगे-पीछे ले जाया जा सकता है. 

कितना है दोनों की कीमत में अंतर?

टाटा मोटर्स की हैरियर ईवी की कीमत 21.49 लाख रुपए से शुरू होती है. इसके टॉप मॉडल की कीमत 30.23 लाख रुपए है. हैरियर ईवी 16 वेरिएंट में उपलब्ध है. वहीं महिंद्रा XEV 9e की एक्स-शोरूम कीमत 21.9 लाख रुपए से शुरू होकर 31.25 लाख रुपए तक है. इसके 15 वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Child Borewell Rescue: बोरवेल में फंसा था मासूम, 23 घंटे बाद मिली जिंदगी; उज्जैन में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…

Last Updated: April 10, 2026 21:44:41 IST

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…

Last Updated: April 10, 2026 21:26:31 IST

Nashik IT Company Case: नासिक के आईटी कंपनी में महिलाओं का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन भी कराया, गोमांस खाने के लिए किया गया मजबूर

Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…

Last Updated: April 10, 2026 20:57:47 IST

दिल्ली में बदल गया हाजिरी लगाने का तरीका, वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं बचेंगे, इन अफसरों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के…

Last Updated: April 10, 2026 20:37:54 IST

Mehak Pari Fight: महक-परी ने फिर काटा बवाल, पड़ोसी से जमकर की मारपीट, सड़क पर चलाती दिखीं डंडे

Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…

Last Updated: April 10, 2026 20:08:27 IST

91 की उम्र में झारखंड की सड़कों पर उतरे यशवंत सिन्हा को पुलिस ने हिरासत में लिया, पतरातु में अनिश्चितकालीन धरना पर थें बैठे

Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…

Last Updated: April 10, 2026 20:25:00 IST