सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त दुबई (Dubai) से आई एक तस्वीर तेजी से वायरल (Viral) हो रही , जिसमें 'लेडी सुपरस्टार' (Lady Superstar) नयनतारा (Nayanthara), उनके पति और निर्देशक विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) और तमिल सिनेमा के 'थाला' अजित कुमार (Ajith Kumar) एक साथ नजर आ रहे हैं.
Dubai Reunion Goes Viral On Social Media
Dubai Reunion Goes Viral On Social Media: दुबई की चकाचौंध के बीच दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों के मिलन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. जहां, लेडी सुपरस्टार नयनतारा उनके पति और निर्देशक विग्नेश शिवन और तमिल सिनेमा के ‘थाला’ अजित कुमार को एक साथ एक विशेष फ्रेम में देखा गया. दरअसल, यह ‘दुबई रीयूनियन’ सोशल मीडिया पर अब खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग जमकर पसंद कर रहे हैं.
दरअसल, यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक गेट-टुगेदर नहीं थी, बल्कि इसमें दोस्ती और आपसी सम्मान की झलक देखने को मिल रही है. जहां, तमिल सिनेमा के ‘थाला’ अजित कुमार, जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘विडा मुयार्ची’ (Vidaa Muyarchi) की शूटिंग और अपने वर्ल्ड टूर के सिलसिले में ज्यादातर दुबई में रहते हैं, उन्होंने नयनतारा और विग्नेश के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है. विग्नेश शिवन ने इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अजित कुमार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है. तो वहीं, दूसरी तरफ फैंस इस रीयूनियन को इसलिए भी खास मान रहे हैं क्योंकि नयनतारा और अजित कुमार ने ‘बिल्ला’ (Billa) और ‘आरंभम’ (Arrambam) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक साथ पहले भी काम किया है.
जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, प्रशंसकों ने ‘Vidaa Muyarchi’ और विग्नेश शिवन के भविष्य के प्रोजेक्ट्स को लेकर अंदाजा लगाना शुरू कर दिया. दुबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट में ली गई इन तस्वीरों में सितारों का सादगी भरा अंदाज लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है. फिलहाल, यह रीयूनियन साबित करता है कि फिल्म इंडस्ट्री की व्यस्तता के बावजूद ये कलाकार अपने पुराने रिश्तों और दोस्ती को बनाए रखने में पूरी तरह से विश्वास रखते हैं.
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…