<

Tecno Camon 50 और 50 Pro का लुक आया सामने, जानें किन फीचर्स के साथ मार्केट में उतरेंगे यह स्मार्टफोन

टेक्नो ने पिछले साल अपना कैमन 40 और कैमन 40 प्रो मार्केट में लॉन्च किया था, जिसका रिस्पॉन्स काफी अच्छा देखने को मिला था. चलिए जानते हैं इस बार टेक्नो अपने कैमन 50 में क्या अपडेट्स ला रहा है और किन फीचर्स के साथ मार्केट में उतरने जा रहा है.

Tecno Camon 50: टेक्नोलॉजी की दुनिया में टेक्नो ने भी अपने स्मार्टफोन्स को लेकर एक अलग पहचान बनाई है. टेक्नो के स्मार्टफोन काफी अच्छे और किफायती होते हैं. इन दिनों टेक्नो का नया स्मार्टफोन Camon 50 चर्चा का विषय बना हुआ है. टेक्नो का यह फोन जल्दी ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि, टेक्नो द्वारा अभी तक इस विषय में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. इस डिवाइस को लेकर लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

टेक्नो ने पिछले साल अपना कैमन 40 और कैमन 40 प्रो मार्केट में लॉन्च किया था, जिसका रिस्पॉन्स काफी अच्छा देखने को मिला था. चलिए जानते हैं इस बार टेक्नो अपने कैमन 50 में क्या अपडेट्स ला रहा है और किन फीचर्स के साथ मार्केट में उतरने जा रहा है. 

किन फीचर्स के साथ आएगा Camon 50

टेक्नोलॉजी के जानकारों की मानें तो Camon 50 इस बार नए और बड़े अपडेट्स के साथ मार्केट में उतर सकता है. पिछली बार की तरह ही इस बार भी टेक्नो द्वारा कैमन 50 और कैमन 50 प्रो लाया जा सकता है. टेक्नो के दोनों स्मार्टफोन्स में मीडिया टेक MT6789 चिप और 8 जीबी रैम मिल सकते हैं. वहीं, इसकी डिस्प्ले कर्व एजिस के साथ-साथ पंच में देखने को मिल सकती है. Camon 50 IMEI के सबसे नीचे के मॉडल में डेटाबेस भी देखा गया है. 

किस कैमरा क्वालिटी के साथ आता है ये स्मार्टफोन?

कैमरा क्वालिटी की बात करें तो टेक्नो के स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलता है. इसमें 50एमपी के कैमरे के साथ-साथ OIS का सपोर्ट भी आता है. इसके साथ ही साथ इस स्मार्टफोन में आपको 5,200mAh बैटरी के साथ-साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. इस स्मार्टफोन में आपको अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है. इसमें आपको 16GB रैम और 512GB रैम भी देखने को मिल सकती है. 

पिछले स्मार्टफोन से ज्यादा मिल सकते हैं फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले स्मार्टफोन कैमन 40 और कैमन 40 प्रो के मुकाबले आपको कैमन 50 में आपको प्रोसेसर में बदलाव मिलने के साथ-साथ आपको अच्छा बैटरी बैकअप भी देखने को मिल सकता है. साथ ही साथ कैमरा क्वालिटी में भी आपको काफी बदलाव देखने को मिल सकता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:10:53 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST

UP Board: अब नहीं चलेगी ‘कमीशनखोरी’! यूपी बोर्ड ने सभी स्कूलों में सरकारी किताबें की अनिवार्य, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…

Last Updated: April 5, 2026 21:48:32 IST

दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला नाकाम! स्पेशल सेल और मुंबई ATS ने संदिग्धों को दबोचा, जैश-ए-मोहम्मद से मिला कनेक्शन

Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…

Last Updated: April 5, 2026 21:31:13 IST

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST