<

भारत में Tesla का बड़ा कदम, गुरुग्राम में खोला पहला All In one Center, जानें पूरी सुविधा

Tesla India Launch: गुरुग्राम में टेस्ला ने पहला ऑल इन वन सेंटर शोमरुम खोला है. आइए विस्तार से जानें इस पूरे खबर के बारे में.

Tesla Gurugram All In One Center: भारत में टेस्ला (Tesla) ने गुरुवार को बड़ा कदम रखते हुए हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में पहला ऑल इन वन सेंटर (All In one Center) शुरू किया है. ये सारी सुविधा आज से ग्राहकों के लिए खोल दी गई है, इसमें कार खरीदने से लेकर कार सर्विसिंग, डिलीवरी और चार्चिंग तक सभी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह मुहैया करवाई जाएगी. यह सेंटर खोल कर टेस्ला ने भारत के EV मार्केट में एक बड़ा कदम बढ़ाया है. ऐसे में आइए विस्तार से जाने पूरी खबर.

टेस्ला मॉडल की फैसिलिटी

यह नया ऑल-इन-वन सेंटर कस्टमर्स को कई तरह की सर्विस देता है, जिससे वे ज़रूरत पड़ने पर अपनी टेस्ला कार खरीद, सर्विस और चार्ज कर सकते हैं. ये सभी सर्विस एक ही जगह पर मिलने से, कस्टमर्स को अब कई जगहों पर जाने की ज़रूरत नहीं है. कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि कस्टमर्स इस सेंटर पर टेस्ला मॉडल Y की टेस्ट ड्राइव कर पाएंगे. यह सेंटर गुरुग्राम में नॉर्थ इंडिया में मॉडल Y की बढ़ती डिमांड के कारण बनाया गया है. इससे न केवल ज़्यादा कस्टमर्स अट्रैक्ट होंगे बल्कि इंडिया में टेस्ला की EV प्रेजेंस भी मज़बूत होगी.

टेस्ला का इंडिया डेब्यू

टेस्ला ने जुलाई 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, टेस्ला मॉडल Y के लॉन्च के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री की. अभी, यह मॉडल इंडिया में सेल पर है, और कंपनी इसके साथ मार्केट में अपनी प्रेजेंस मज़बूत कर रही है.

टेस्ला मॉडल Y फीचर्स

टेस्ला मॉडल Y को एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया गया है. इसमें 15.4 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम, 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और टिंटेड ग्लास रूफ जैसे फीचर्स हैं. ये सभी फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में काफी आकर्षक और हाई-टेक बनाते हैं. मॉडल Y दो रेंज ऑप्शन में उपलब्ध है एक स्टैंडर्ड मॉडल जिसकी रेंज 500 km तक है और एक लॉन्ग-रेंज मॉडल जिसकी रेंज 622 km तक है. भारत में मॉडल Y की शुरुआती कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि लॉन्ग-रेंज मॉडल की कीमत ₹67.89 लाख (एक्स-शोरूम) है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST