हाल ही में रैपर बादशाह ने दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी में से एक Rolls Royce खरीदी. हालांकि कार खरीदने के कुछ ही मिनट बाद उन्हें इसका अफसोस होने लगा. आइए जानते हैं इस कार के बारे में...
Rapper Badshah bought Roll royce and regret
Rolls Royce Cullinan II: बीते साल फेमस रैपर बादशाह ने रोल्स रॉयस की कमीनन सीरीज II खरीदी थी. इसके बाद रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज़ II खरीदने वाले पहले इंडियन म्यूजिशियन बन गए थे. इस कार को खरीदकर वे मुकेश अंबानी, शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव क्लब में शामिल हो गए थे. बादशाह ने जो लग्जरी कार खरीदी, मुंबई में उसकी एक्स शोरूम कीमत 12.25 करोड़ रुपए है. हालांकि इस कार को खरीदने के बाद बादशाह काफी पछताए थे.
दरअसल, हाल ही में रैपर ने कर्ली टेल्स में बात करते हुए कहा कि रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज II का फैसला उन्होंने काफी जल्दबाजी में लिया था. पहले वो दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक खरीदने और उसके मालिक होने के लिए काफी एक्साइटेड थे लेकिन उनकी ये एक्साइटमेंट ज्यादा देर तक नहीं रही. उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि रोल्स रॉयस खरीदने का उनका नशा मुश्किल से 10-15 मिनट ही रहा.
उन्होंने कहा कि रोल्स रॉयस खरीदने का उनका फैसला काफी जल्दबाजी में लिया गया था. उन्होंने कहा कि बादशाह वाली फीलिंग है कि आज ही इसे खरीदना है, तो कार खरीद लाए. उसका नशा 10-15 मिनट तक रहा. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि काफी स्टार्स को महंगी और लेटेस्ट कारों का शौक होता है. इनमें से ही एक हैं रैपर बादशाह. बादशाह का कहना है कि जो भी बेस्ट टेक्नोलॉजी होती है, वो उसे खरीदना चाहते हैं. लोग कहते हैं कि ये गाड़ी बेस्ट है, तो वो मुझे चाहिए.
रोल्स रॉयस कलीनन में 6750 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है, जो 563 बीएचपी की पावर देता है और 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 12 सिलेंडर्स का है. इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इस एसयूवी कार में 5 लोगों के बैठनी की क्षमता है. कंफर्ट के लिए इसमें एसी, बीटर, एडजस्टेबल स्टीयरिंग, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रियल टाइम व्हीकल ट्रेकिंग, कीलेस एंट्री, वॉइस कमांड्स, डिजिटल क्लस्टर जैसे तमाम बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं.
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…