<

नए अवतार में लॉन्च हुई Toyota Yaris Cross, प्रीमियम इंटीरियर के साथ मिलेगा हाइब्रिड इंजन, जानें इस मॉडल की क्या है खासियत

जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा द्वारा लगभग 6 साल बाद इस कार को अपडेट करके बाजार में इसका फेसलिफ्ट वैरिएंट उतारा है. जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस बार इंजन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं. चलिए जानते हैं कार के बारे में.

Toyota Yaris Cross Facelift: आज के समय में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बदल रहा है. आजकल एक के बाद एक नए फेसलिफ्ट वैरिएंट्स भारत में लॉन्च किए जा रहे हैं. ऐसे ही में Toyota Yaris Cross का नया फेसलिफ्ट भी चर्चा में बना हुआ है. टोयोटा ने अपनी पॉपुलर Yaris Cross के नए 2026 फेसलिफ्ट मॉडल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. अब इसके फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी ने एक्सटीरियर के साथ ही साथ इंटीरियर में भी काफी सुधार किया है.

जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा द्वारा लगभग 6 साल बाद इस कार को अपडेट करके बाजार में इसका फेसलिफ्ट वैरिएंट उतारा है. जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस बार इंजन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं. चलिए जानते हैं कार के बारे में. 

नए फीचर्स के साथ आएगी Toyota Yaris Cross Facelift

Toyota Yaris Cross Facelift के फीचर्स में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं, जिसमें इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन दिए जाने के साथ ही साथ उसमें प्लेटिनम कलर के इंसर्ट्स केबिन का भी ऑप्शन दिया गया है. इस कार में आपको पैनोरमिक ग्लास रूफ के साथ ही साथ गनमेटल सिल्वर इंसर्ट्स और स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट्स आदि जैसे कई अन्य फीचर्स भी देखने के लिए मिल जाएंगे. इस बार कंपनी द्वारा अपडेटेड फ्रंट बंपर को और भी ज्यादा आकर्षक बनाया गया है. इसके साथ ही साथ कंपनी ने कार के इंटीरियर में भी कई तरह के बदलाव किए हैं. 

इंजन और परफॉर्मेंस में कैसी?

Yaris Cross Facelift की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसकी परफॉर्मेंस पहले वाले मॉडल की ही तरह काफी दमदार मानी जा रही है. हालांकि, इस कार के इंजन में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं, जिससे इसकी परफॉर्मेंस में कोई विशेष अंतर देखा जा सके. नई फेसलिफ्ट में आपको 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है. बात करें इसकी टॉप स्पीड की तो यह कार लगभग 175 किमी/घंटा की रफ्तार से भागती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST

GRP कर्मियों ने गुटखा मिलने पर एक व्यक्ति से लूटे 6,000 रुपये, वीडियो बनाने पर हो गए फरार, करतारपुर स्टेशन पर हुई घटना

एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…

Last Updated: October 1, 2026 18:17:40 IST

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST