माना जा रहा है कि दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट हैं और दोनों में ही आपको बेहतरीन फीचर्स देखने के लिए मिल जाते हैं. चलिए जानते हैं पर्फॉमेंस, इंजन और माइलेज आदि के बारे में.
Triumph speed 400 vs Keeway V302C: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हर महीने एक के बाद एक नई-नई बाइकें लॉन्च होती हैं. जिसमें एडवेंचर, क्रूजर और स्पोर्ट्स जैसी बाइकें लॉन्च की जाती हैं. हाल ही में Keeway V302C को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इस बाइक का मुकाबला सेगमेंट में आने वाली triumph speed 400 के साथ किया जा रहा है. अगर आप दोनों में से कोई भी बाइक लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में दोनों के बीच के अंतर के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है.
माना जा रहा है कि दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट हैं और दोनों में ही आपको बेहतरीन फीचर्स देखने के लिए मिल जाते हैं. चलिए जानते हैं पर्फॉमेंस, इंजन और माइलेज आदि के बारे में.
triumph speed 400 में आपको स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल मिलने के अलावा ड्युल चैनल ABS और LED लाइटिंग का भी ऑप्शन देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, इस बाइक में USB-C चार्जिंग पोर्ट भी देखने के लिए मिल जाता है. इसके अलावा देखा जाए तो Keeway V302C में आपको टियर-ड्रॉप फ्यूल टैंक दिए जाने के साथ LED हेडलाइट, स्पीडोमीटर, फ्यूल गकौज, ट्रिप मीटर और सर्कुलर डिजिटल डिस्प्ले भी देखने के लिए मिल जाता है. इतना ही नहीं इस बाइक में आपको टैकोमीटर और Telescopic USD front forks भी ऑफर किया जाता है. दोनों ही बाइकें फीचर्स में दमदार साबित होती हैं.
यह भी पढ़ें: triumph speed 400 vs honda hness cb350: कौन है अपने सेगमेंट की बेस्ट, फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या है अंतर
परफॉर्मेंस की बात करें तो triumph speed 400 में आपको 349cc DOHC का सिंगल सिलेंडर इंजन देखने के लिए मिलता है. यह इंजन 29.1 PS की पावर देने के साथ ही साथ 29.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इस बाइक में आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स देखने के लिए मिलता है. केवल यही नहीं, Keeway V302C में आपको काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलने के साथ ही साथ एक बेहतरीन पावर भी दी गई है. इस बाइक में आपको 298cc का दमदार V-ट्विन इंजन ऑफर किया गया है, जो एक बेहतरीन पावर डिलीवर करता है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…