अगर आप कंफर्ट, माइलेज और फीचर्स के मामले में दोनों बाइकों को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच में क्या अंतर हैं.
आजकल लोग बाइक केवल माइलेज और पर्फॉमेंस के बेस पर ही नहीं लेते हैं, बल्कि ऐसी बाइक देखते हैं, जो लुक्स में शानदार हो और आपको एक स्पोर्ट्स बाइक का भी फील देती हो. बाइक हमेशा सभी पहलुओं को देखते हुए लेनी चाहिए. ऐसे ही अगर आप एक लाइफस्टाइल बाइक देख रहे हैं तो TVS Ronin और Jawa 42 दोनों ही बाइकें आपके लिए काफी किफायती और फीचर्स से भरपूर हो सकती हैं. दोनों ही बाइकें अपने दमदार लुक्स को लेकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.
अगर आप कंफर्ट, माइलेज और फीचर्स के मामले में दोनों बाइकों को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच में क्या अंतर हैं.
पर्फॉमेंस की बात करें तो दोनों ही बाइकें सेम सेगमेंट में आती हैं, जिससे इनकी पर्फॉमेंस में कोई बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है. TVS Ronin में आपको 225.9cc) का इंजन मिलता है, जो आपको 20.4 PS की पावर देने के साथ-साथ 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, Jawa 42 में आपको 294.72 cc का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 27-29 PS की पावर देने के साथ ही 27-33 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
अगर दोनों ही बाइकों की माइलेज की बात करें तो TVS Ronin में आपको सिटी में 40 का माइलेज वहीं, हाइवे पर 45 तक का माइलेज निकालकर देती है. इसके साथ ही Jawa 42 से आप 30 से 35 के बीच का माइलेज निकाल सकते हैं. वहीं, इस बाइक की टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति लीटर मानी जाती है, जो कहीं न कहीं रोनिन से ज्यादा हो सकती है.
दोनों ही बाइकों की कीमत में कोई बहुत अंतर नहीं है. TVS Ronin आपको 1.84 लाख रुपये की ऑनरोड कीमत पर देखने के लिए मिलती है. वहीं, Jawa 42 आपको 1.59 लाख से लेकर 1.62 लाख रुपये की एक्सशोरूम प्राइज पर देखने के लिए मिलती है. वहीं, इस बाइक की ऑनरोड कीमत 2.11 लाख रुपये है.
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…