यह दोनों ही बाइकें राइडिंग, कंफर्ट और फीचर्स जैसे सभी पहलुओं पर खरी उतरती है. लेकिन, दोनों के अंतर को समझकर आप किसी भी बाइक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों में से आपके लिए क्या ज्यादा किफायती रहेगी.
Suzuki Gixxer अपने सेगमेंट की एक दमदार और हाई परफॉर्मेंस बाइक मानी जाती है. यह बाइक हमेशा से ही चर्चा में बनी रही है. लेकिन अब टीवीएस रोनिन ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में उतरकर इस बाइक का मुकाबला बढ़ा दिया है. किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी परफॉर्मेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए तभी आप एक अच्छी और दमदार बाइक खरीदने का निर्णय ले पाएंगे.
यह दोनों ही बाइकें राइडिंग, कंफर्ट और फीचर्स जैसे सभी पहलुओं पर खरी उतरती है. लेकिन, दोनों के अंतर को समझकर आप किसी भी बाइक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों में से आपके लिए क्या ज्यादा किफायती रहेगी.
टीवीएस रोनिन (TVS Ronin Specifications) में आपको 225.9cc का इंजन मिलता है, जो आपको 20.4 PS की पावर देने के साथ-साथ 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह अपने सेगमेंट में एक अच्छी पावर निकालने वाली बाइक मानी जाती है. रोनिन आपको 135 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड देती है. वहीं, Suzuki Gixxer में आपको 155cc का इंजन मिलता है, जो 13.6 PS से लेकर 14.1 PS की पावर देता है साथ ही साथ 13.8 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है.
बात करें अगर दोनों बाइकों के प्राइज की तो टीवीएस रोनिन की कीमत 1.26 लाख से शुरू होकर 1.60 लाख तक जाती है. हालांकि, अलग-अलग वैरिएंट्स के हिसाब से कीमत में कुछ अंतर देखने को मिल सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर Suzuki Gixxer आपको 1.26 लाख से लेकर 1.29 की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है. हालांकि, लोकेशन के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है.
Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…
Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…
LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…