<

भारत में लॉन्च हुई VinFast VF MPV 7, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार रेंज, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में कितनी किफायती

कंपनी ने इसे 24.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस कार के फीचर्स और परफॉर्मेंस आदि के बारे में.

VinFast VF MPV 7 Specifications: VinFast VF MPV 7 कार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. भारत में लोगों में इसे लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है. कंपनी ने कल यानि 15 अप्रैल 2026 को इस कार को लॉन्च कर दिया है. VinFast VF MPV 7 एक इलेक्ट्रिक MPV 7 कार है, जो फीचर्स में दमदार होने के साथ ही परिवार के लोगों के साथ यात्रा करने के लिहाज से बेस्ट मानी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MPV सेगमेंट में यह कार कई बड़ी गाड़ियों को टक्कर देने जा रही है.

कंपनी ने इसे 24.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस कार के फीचर्स और परफॉर्मेंस आदि के बारे में. 

VinFast VF MPV 7 के फीचर्स

VinFast VF MPV 7 में लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में आपको 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिए जाने के साथ ही साथ क्लसाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले और एक टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल फीचर भी दिया गया है. इस कार में आपको Android Auto के अलावा ऐप्पल कारप्ले का भी ऑप्शन दिया जाता है. कार में आपको 126 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है साथ ही एक अच्छी और जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस भी ऑफर की गई है. 

रेंज में कितनी किफायती?

अगर आप परफॉर्मेंस और स्पीड के साथ-साथ अच्छी रेंज के भी शौकीन हैं तो यह कार आपके सेगमेंट में फिट बैठ सकती है. चूंकि, यह एक इलेक्ट्रिक कार है, इसलिए इसमें आपको 60.13kWh का बैटरी पैक दिया जाता है. इस कार में आपको लगभग 517 किलोमीटर की रेंज मिलती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार मात्र 9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तय करने की क्षमता रखती है. वहीं, बात करें अगर चार्जिंग की तो यह कार 30 मिनट के अंदर 70 फीसदी तक चार्ज हो सकती है. 

किन कारों से होगा मुकाबला?

VinFast VF MPV 7 की लॉन्चिंग के बाद भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में ईवी कारों के बीच मुकाबला बढ़ गया है. चूंकि, यह कार न केवल दिखने और साइज में दमदार है बल्कि, यह ऑफरोडिंग की भी क्षमता रखती है. यह कार Kia Carens Clavis EV, Mahindra XEV 9S के साथ-साथ BYD eMax 7 जैसी अन्य बड़ी कारों के साथ मुकाबला कर सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST