<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: आईपीएल में कैसा चुना जाता है Player Of The Match? आसान शब्दों में समझें पूरा खेल

RCB vs LSG: आरसीबी बनाम लखनऊ के मैच में रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. इसके बावजूद उनकी जगह जोश हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया, जिन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया था. ऐसे में सवाल है कि आखिर POTM कैसे चुना जाता है. जानिए इसका पूरा प्रोसेस...

Player Of The Match Selection: IPL 2026 में हर दिन एक के बाद एक नए विवाद देखने को मिल रहे हैं. अब एक नया विवाद प्लेयर ऑफ द मैच को लेकर सामने आया है. 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने 5 विकेट से लखनऊ को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की. आरसीबी की जीत के बाद तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इसको लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं. साथ ही आरसीबी फैंस भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

दरअसल, हेजलवुड ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट लिया था. वहीं, 26 साल के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने उसी पारी के दौरान 4 ओवर में 24 रन खर्च करके 4 विकेट लिए. इसके बावजूद जोश हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर प्लेयर ऑफ द मैच कैसे चुना जाता है? क्या इसके लिए कोई पैमाना है? आइए जानते हैं…

कैसे चुना जाता है POTM?

दुनिया की सभी क्रिकेट लीग में हर मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड दिया जाता है. इसी तरह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी हर मुकाबले में किसी एक खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाता है. यह अवॉर्ड जीतने वाली टीम के उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसने जीत में सबसे ज्यादा योगदान दिया है. हालांकि कुछ मामलों में हारने वाली से शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी POTM का अवॉर्ड दिया जाता है. बता दें कि यह अवॉर्ड जीतने के लिए यह जरूरी नहीं है कि कोई खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाए या सबसे विकेट चटकाए, बल्कि टीम की जीत में ज्यादा योगदान देने वाले को प्राथमिकता दी जाती है.

कौन चुनता है प्लेयर ऑफ द मैच?

मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में मौजूद सदस्य ही प्लेयर ऑफ द मैच चुनते हैं. इसमें आमतौर पर कमेंटेटर, ब्रॉडकास्टर शामिल होते हैं, जो क्रिकेट एक्सपर्ट या पूर्व क्रिकेटर रह चुके होते हैं. इतना ही नहीं, कभी-कभी इसके लिए अंपायरों से भी सलाह ली जाती है, जिन्होंने मैच को करीब से देखा होता है.

रसिख सलाम डार का क्यों नहीं मिला POTM?

आरसीबी बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में जोश हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. माना जा रहा है कि जोश हेजलवुड ने मुश्किल ओवरों में किफायती गेंदबाजी की, जिससे बल्लेबाजों पर दबाव पड़ा. फिर अपने तीसरे ओवर में निकोलस पूरन का अहम विकेट भी लिया. 4 ओवर की स्पेल में हेजलवुड ने 10 डॉट गेंदें फेंकी. वहीं, दूसरी ओवर रसिख सलाम डार ने 4 ओवर की स्पेल में 8 ओवर डॉट गेंदें डालीं और 4 विकेट अपने नाम किए. ऐसे में अगर आंकड़ों को देखा जाए, तो रसिख सलाम डार को प्लेयर ऑफ द मैच मिलना चाहिए था. हालांकि कमेंट्री पैनल को लगा आरसीबी की जीत में जोश हेजलवुड की किफायती गेंद का ज्यादा योगदान है, तो उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST