<

WhatsApp का नया नियम लागू: कहीं आपके फोन से भी तो गायब नहीं हो गया ऐप? तुरंत करें यह काम

WhatsApp का नया नियम लागू हो चुका है और पुराने Android व iPhone मॉडल्स पर ऐप का सपोर्ट बंद हो गया है. अगर आपका फोन Android 6.0 या iOS 15.5 से नीचे चल रहा है, तो आपके डिवाइस में भी WhatsApp काम करना बंद कर सकता है. इस रिपोर्ट में जानिए अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम चेक करने और इसे तुरंत अपडेट करने का सही तरीका, ताकि आपकी चैट बिना किसी रुकावट के चलती रहे.

पुराने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट आया है. Meta के मालिकाना हक वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन के लिए अपना सपोर्ट खत्म कर दिया है. 8 सितंबर 2026 से WhatsApp सिर्फ उन्हीं Android स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिनमें Android 6.0 या उससे ऊपर का वर्जन मौजूद है. इसका मतलब यह है कि Android 5.0 और Android 5.1 पर चलने वाले पुराने फोन में अब WhatsApp का सपोर्ट पूरी तरह से खत्म हो चुका है.

यह बदलाव सिर्फ Android तक सीमित नहीं है, बल्कि iPhone इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी एक समय सीमा तय की गई है. आइए इस नए नियम के बारे में सब कुछ आसान भाषा में समझते हैं.

iPhone यूजर्स के लिए भी बदल रहे हैं नियम

अगर आप iPhone का इस्तेमाल करते हैं, तो 30 नवंबर 2026 से आपके फोन में iOS 15.5 या उससे नया वर्जन होना जरूरी होगा. फिलहाल WhatsApp iOS 15.1 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नवंबर के आखिर से न्यूनतम जरूरत iOS 15.5 हो जाएगी. इसलिए अगर आपका iPhone iOS 15.1, 15.2, 15.3 या 15.4 पर चल रहा है, तो 30 नवंबर से पहले अपने फोन को अपडेट कर लें.

सिर्फ WhatsApp ऐप अपडेट करने से काम नहीं चलेगा

  • अगर आपका फोन Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो केवल Play Store से WhatsApp ऐप को अपडेट करने से समस्या हल नहीं होगी. इसके लिए आपके फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट होना जरूरी है.
  • अगर आपके फोन में Android 6.0 या नया सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध है, तो सिस्टम अपडेट करके आप WhatsApp का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं.
  • अगर मोबाइल कंपनी ने उस मॉडल के लिए नया Android अपडेट जारी नहीं किया है, तो उस डिवाइस पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा.

Android यूजर्स अपने फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम कैसे चेक करें?

  • अपने फोन की Settings में जाएं.
  • नीचे जाकर About Phone या About Device पर क्लिक करें.
  • वहां आपको Android Version लिखा दिखाई देगा.
  • अगर यह Android 6.0 या उससे ऊपर है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है.
  • अगर यह Android 5.0 या 5.1 है, तो Software Update में जाकर देखें कि कोई नया अपडेट आया है या नहीं.

iPhone यूजर्स अपना iOS वर्जन कैसे जांचें?

  • अपने iPhone की Settings खोलें.
  • General पर टैप करें और फिर About में जाएं.
  • यहां आपको iOS Version दिख जाएगा. अगर यह iOS 15.5 या उससे नया है, तो आपका ऐप सही से चलता रहेगा.
  • अगर वर्जन पुराना है, तो Settings > General > Software Update पर जाकर अपने फोन को तुरंत अपडेट कर लें.

WhatsApp पुराने फोन में सपोर्ट क्यों बंद करता है?

कंपनी समय-समय पर उन ऑपरेटिंग सिस्टम की समीक्षा करती है जो काफी पुराने हो चुके हैं और जिन्हें बहुत कम लोग इस्तेमाल करते हैं. ऐसे पुराने डिवाइसेज में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते और वे WhatsApp के नए फीचर्स को संभालने में सक्षम नहीं होते. इसीलिए कंपनी सुरक्षा और बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए पुराने वर्जन से अपना सपोर्ट वापस ले लेती है.

सपोर्ट बंद होने पर क्या करें?

अगर आपके Android फोन को Android 6.0 का अपडेट नहीं मिलता है या iPhone को iOS 15.5 में अपडेट नहीं किया जा सकता, तो WhatsApp चलाने के लिए आपको एक नया स्मार्टफोन लेना पड़ेगा. इसलिए समय रहते अपने फोन का सॉफ्टवेयर वर्जन चेक करें और उपलब्ध अपडेट को इंस्टॉल कर लें.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST