<

WhatsApp New Update: SIM कार्ड निकालते ही बंद होगा व्हाट्सएप? सामने आया नया अपडेट

WhatsApp New Update: साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय सरकार ने व्हाट्सएप के लिए सिम कार्ड रखना अनिवार्य कर दिया है. इस कदम का उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी या फ्रोड को कम करना है.

व्हाट्सएप न्यू अपडेट: सिम कार्ड के बिना व्हाट्सएप को चलाना जल्द ही बीते दिनों की बात हो सकती है. भारत सरकार अपने साइबर सुरक्षा को और सख्त बना रही है, और व्हाट्सएप के साथ-साथ अन्य मैसेजिंग ऐप्स भी इन नए नियमों के दायरे में आ गये हैं. व्हाट्सएप ने सिम बाइडिंग सर्विस को शामिल किया है और लेटेस्ट बीटा अपडेट में इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. ये जानकारी Wabetainfo ने शेयर की की है. इसमें साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए भारत सरकार के संचार विभाग ज्यादातर ओटीटी ऐप्स के लिए सिम बाइडिंग नियम का ऐलान किया है. इस कदम का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और स्पैम पर अंकुश लगाना है.
सिम बाइडिंग नियम की मदद से व्हाट्सएप अकाउंट सेफ रहेगा और एक्टिव सिम कार्ड पर ही काम करेगा.  व्हाट्सएप बिटा के Android 2.26.8.6 अपडेट में पता चलता है कि वह भारत के में जरूरी सीम लिंक पर काम कर रहा है.


सीम बाइडिंग नियम क्या है?

सीम बाइडिंग एक ऐसी सर्विस है कि कोई भी कम्युनिकेशन या मैसेजिंग ऐप उसी सीम कार्ड के साथ काम करेगा, जिस नंबर से वह रजिस्टर है. स्मार्टफोन से जैसे ही सिम निकालना होगा या बदलना होगा तो व्हाट्सएप भी काम करना बंद कर देगा. यूपीआई ऐप्स में सिम बाइडिंग की सुविधा पहले से दिया गया है.

वर्तमान व्हाट्सएप नियम

वर्तमान में व्हाट्सएप 6 डिजिट वेरिफिकेशन कोड को इंटर करके सुरक्षा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. एक बार लॉगइन हो जाने के बाद यह चेक नहीं करता है कि सिम एक्टिव है या नहीं. भारत में WhatsApp के 5 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए, नए नियम ऐप को थोड़ा कम सुविधाजनक बना सकते हैं, लेकिन संभावित रूप से अधिक सुरक्षित भी होगा.
Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर ने उठा लिया जूता, रिलीज होते ही बना कल्ट सॉन्ग; 60 साल बाद भी करता है मदहोश

Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…

Last Updated: April 8, 2026 13:54:22 IST

ब्रेकअप के बाद फिर जुड़ी डोर! साथ आए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? फैमिली मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

Palash-Smriti: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने सबको चौंका दिया…

Last Updated: April 8, 2026 13:03:44 IST

साउथ कोरिया में कचरे की थैलियां क्यों इकट्ठी कर रहे लोग? मिडिल-ईस्ट संघर्ष या कोई और वजह है कारण, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…

Last Updated: April 8, 2026 12:53:02 IST

‘गेट लॉस्ट’ EC ने उड़ाईं TMC की धज्जियां; चुनाव से पहले ममता की बड़ी बेइज्जती

Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…

Last Updated: April 8, 2026 12:55:09 IST