होम / हिंडनबर्ग का भूत, अदाणी को 24 हजार करोड़ का नुकसान प्रतिदिन, मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

हिंडनबर्ग का भूत, अदाणी को 24 हजार करोड़ का नुकसान प्रतिदिन, मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Suman Saurabh • LAST UPDATED : February 28, 2023, 11:57 am IST

Adani Loss: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति में शुमार गौतम अदाणी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जो कि रिपोर्ट के लगभग एक महीने बाद भी जारी है। रिपोर्ट को आए लगभग 35 दिनों को वक्त हो चुका है, इस दौरान लगभग 90 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। रिपोर्ट  से पहले उनके समूह की कंपनियों की कुल वैल्यू 124 अरब डॉलर थी जो कि अब केवल  33.4 बिलियन डॉलर रह गई है। इतना ही नहीं ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में भी गौतम अदाणी शीर्ष दस अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। बिलियनेयर्स इंडेक्स में अदाणी चौथे स्थान से गिरकर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं और उनके समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। 

 

24 हजार करोड़ का नुकसान प्रतिदिन

 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पिछले महीने 25 जनवरी को प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद अदाणी समूह के शेयरों में तीन दिन 27 जनवरी से गिरावट देखी जाने लगी, और यह सिलसिला लगभग 30 दिन बाद भी जारी है। अबतक अदाणी समूह को 90 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इस हिसाब से देखा जाए तो अदाणी समूह को प्रतिदिन 3 बिलियन डॉलर( 1 बिलियन डॉलर= 8 हजार करोड़) का नुकसान हुआ है , यानि की प्रतिदिन 24 हजार करोड़ रुपए अदाणी समूह के रोज घटे हैं।

यह भी पढे़: Share Market Live: शुरुआती घंटे में बाजार में खरीदारी, सेंसेक्स 58 और निफ्टी 10 अंक बढ़कर कर रहा कारोबार

हिंडनबर्ग रिपोर्ट में क्या है? 

 

25 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के निष्कर्ष में 88 प्रश्नों को शामिल किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन साल में शेयरों की कीमतें बढ़ने से अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी की संपत्ति एक अरब डॉलर बढ़कर 120 अरब डॉलर हो गई है। इस दौरान समूह की 7 कंपनियों के शेयर औसत 819 फीसदी बढ़े हैं।

 

मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

 

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। बीते घंटों में मस्क की संपत्ति लक्जरी गुड्स कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट से 2 अरब डॉलर बढ़ गई। फिलहाल मस्क की संपत्ति 187 अरब डॉलर है। वहीं 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरनॉल्ट की अब दूसरे स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मस्क की संपत्ति में 6.98 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 2023 की शुरुआत से एलन मस्क की संपत्ति में 50.10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं अरनॉल्ट की संपत्ति में पिछले 24 घंटों में 3.69 अरब डॉलर और 2023 की शुरुआत से अब तक 23.30 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। 

यह भी पढे़:Business Learning: जानिए क्या है अडाणी के सामराज्य का इतिहास, 1988 में रखी गई थी अडाणी ग्रुप की नींव

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
Heatwave: एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कई देशों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी- Indianews
Cat House Fire: चीन में बिल्ली ने किया कुछ ऐसा कमाल, घर के मालिक को उठाना पड़ा 11 लाख का नुकसान -India News
Akash Anand: मायावती के भतीजे के खिलाफ केस दर्ज, तालिबान से की थी बीजेपी सरकार की तुलना -India News
Tata Curvv EV: मार्केट में बवाल मचाने आ रही है Tata की नई Electric कार, फुल चार्ज में दिल्‍ली से मनाली- Indianews
Arun Govil: मेरठ से भाजपा प्रत्याशी पर विपक्ष ने लगाया आरोप, रामायण अभिनेता ने स्पष्ट किया मुंबई जाने पर अपना रुख -India News
ADVERTISEMENT