होम / Afghan women protest : अफगानिस्तान में लगा ब्यूटी पार्लर पर प्रतिबंध, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Afghan women protest : अफगानिस्तान में लगा ब्यूटी पार्लर पर प्रतिबंध, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Deepika Gupta • LAST UPDATED : July 20, 2023, 12:25 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Afghan women protes : तालिबान सरकार की ओर से कहा गया है कि देश के सभी ब्यूटी पार्लर को बंद करने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। बता दें अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर बंद करने के आदेश के खिलाफ अब हाल ही में विरोध प्रदर्शन हुआ है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने पानी की बौछारों के साथ हवाई फायरिंग की। तालिबान का कहना है कि वे सैलून को गैरकानूनी घोषित कर रहे हैं क्योंकि वे कथित तौर पर इस्लाम द्वारा निषिद्ध सेवाएं प्रदान करते हैं और शादी के उत्सव के दौरान दूल्हे के परिवारों के लिए आर्थिक कठिनाई पैदा करते हैं। यह आदेश तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा की ओर से आया। यह अफगान महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा, सार्वजनिक स्थानों और अधिकांश प्रकार के रोजगार से प्रतिबंधित करने वाले आदेशों के बाद उनके अधिकारों और स्वतंत्रता पर नवीनतम अंकुश है।

अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर पर लगा प्रतिबंध

बता दें, तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार ने अब महिलाओं के ब्यूटी पार्लर पर बैन लगा दिया है। उन्होंने एक नोटिस जारी करते हुए आदेश दिए है कि एक महीने के अंदर सभी अपनी दुकाने पूरी तरह से बंद कर दें। तालिबानी सरकार के एक प्रवक्ता ने ये जानकारी दी है। तालिबान की होम मिनिस्ट्री ने ब्यूटी पार्लर बैन किए जाने के आदेश की पुष्टि की है। वहीं तालिबान कई बार कह चुका है पार्लर का इस्तेमाल सिर्फ फिजूल की बातों और गॉसिप के लिए होता है। हालांकि अब उन्होंने इसपर प्रतिबंध लगा दिया है।

अफगानिस्तान कि महिलाओं ने कही ये बातें

वहीं तालिबान के इस फैसले के बाद अफगानिस्तान में महिलाओं का रोजगार छिन गया है। महिलाओं का कहना है कि बेहतर तो ये होता कि तालिबान अफगानिस्तान से महिलाओं को ही निकाल देता। उनका वजूद ही खत्म कर देता। अब तो मौत ही बेहतर है। अच्छा होता अगर हमने अफगानिस्तान में जन्म ही नहीं लिया होता।

ये भी पढ़े- Pakistan News : पाकिस्तान में बारिश के कारण दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत, कई घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hezbollah: हिजबुल्लाह की जवाबी कार्रवाई, इजरायल पर दागे ड्रोन और गाइडेड मिसाइलें -India News
Israel Hostage Footage: हमास ने जारी किया ‘जीवन प्रमाण’ फुटेज, गाजा में रखे दो बंधकों का है वीडियो -India News
Delhi Protests: आप-भाजपा ने अलग-अलग किया विरोध प्रदर्शन, एमसीडी चुनाव और केजरीवाल के इस्तीफे पर आए आमने-सामने -India News
Cambodia Explosion: कंबोडिया के सैन्य अड्डे पर बड़ा विस्फोट, पीएम हुन मानेट ने जताया दुख -India News
Mangalsutra: क्यों पहना जाता है मंगलसूत्र? कैसे शुरू हुई ये की परंपरा, जानें इसके पिछे की मान्यता- Indianews
Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल में लगी भीषण आग, वायुसेना और सेना को बुझाने के लिए बुलाया गया -India News
Aaj Ka Panchang:​​ आज रविवार का दिन आपके लिए होगा खास, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय- Indianews
ADVERTISEMENT