होम / Agra Geyser Blast: मकान में गैस गीजर फटने से बड़ा धमाका, पति-पत्नी घायल

Agra Geyser Blast: मकान में गैस गीजर फटने से बड़ा धमाका, पति-पत्नी घायल

Jyoti Shah • LAST UPDATED : February 5, 2023, 11:56 am IST

Agra Geyser Blast: आगरा में शाहगंज के दरगाह कमाल खां इलाके में रविवार को सुबह गैस का गीजर फटने से मकान की छत गिर गई। जिसके मलबे में पति-पत्नी दब गए और उनकी पांच साल की बेटी भी चपेट में आ गई। बच्ची की चीख सुनने के बाद बस्ती के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया।

तेज धमाके से गिरी छत

बता दें कि अस्पताल में महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। यह घटना सुबह 6 बजे की है। 25 वर्षीय गजाला पत्नी करीम चाय बनाने के लिए रसोई में गई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां लगा गैस का गीजर भंयकर धमाके साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत गिर गई।

आसपास के लोगों ने निकाला बाहर

धमाके की अवाज और चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर तुरंत पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने गजाला और करीम को करीब 45 मिनट कोशिश के बाद बाहर निकाल लिया। रसोई में गैस का चूल्हा चालू था, जिसके कार वह बुरी तरह झुलस गई। 6 वर्षीय बच्ची साफिया भी चपेट में आकर घायल हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक सड़क हादसा! मजदूरों पर चढ़ी लॉरी, 3 महिलाओं की हुई मौत

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT