होम / अमित शाह ने जोधपुर में अशोक गहलोत और राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-टी-शर्ट विदेशी और यात्रा भारत जोड़ो

अमित शाह ने जोधपुर में अशोक गहलोत और राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-टी-शर्ट विदेशी और यात्रा भारत जोड़ो

Naresh Kumar • LAST UPDATED : September 10, 2022, 7:31 pm IST

डिया न्यूज, Jaipur News : Amit Shah Jodhpur Visit : शनिवार को अपने जोधपुर दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट, जर्सी पहनकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। वहीं इस दौरान शाह ने राहुल के संसद में दिए गए भाषण की भी चर्चा की। राहुल ने संसद में कहा था कि भारत राष्ट्र है ही नहीं।

अमित शाह बोले, राहुल बाबा किस किताब में पढ़े हो कि भारत राष्ट्र नहीं है। राहुल बाबा भारत जोड़ने निकले हो, लेकिन पहले भारत का इतिहास जानने की जरूरत है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

कांग्रेस पर लगाया सुनियोजित दंगे करवाने का आरोप

अमित शाह ने कहा कि उदयपुर में हमारा भाई कन्हैयालाल निर्ममता से मारा गया, क्या यह कोई सहन कर लेगा, हिंदू त्योहारों व रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने कहा कि करौली, भीलवाड़ा, झालावाड़ और मालपुरा में कांग्रेस ने सुनियोजित दंगे करवाए हैं। अलवर में 3 सौ साल पुराने मंदिर को तोड़े जाने को सहनकर सकते हो क्या, सामने से कार्यकर्ताओं ने नहीं का नारा दिया।

2023-2024 में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

शाह शनिवार को जोधपुर में संभाग के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दो तिहाई बहुमत से 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने और 2024 में प्रदेश से सभी 25 सीटें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डालने का आह्वान किया।

राहुल और अशोक गहलोत के किए वादों का हिसाब मांगा

इसके अलावा शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर संभल नहीं रहा तो पहले छोड़ दीजिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2018 में राहुल गांधी और अशोक गहलोत के द्वारा किए गए वादों का हिसाब मांगने के लिए कहा। किसान कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ते वादे ही रह गए। ये पूरे नहीं हुए हैं।

यहां लो और आर्डर करो का राज है

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की चर्चा करते हुए शाह ने कहा, यहां लो और आर्डर करो का राज है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। बेरोजगार में 32 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। शाह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को लाने के लिए तैयार बैठी है। भरतपुर में महंत विजय दास की आत्महत्या की चर्चा करते हुए शाह ने कहा गहलोत सरकार ने फिर भी खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की। प्रशासन पर गहलोत का नियंत्रण नहीं है।

गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

उन्होंने कहा कि मैं गहलोत के घर जोधपुर में आकर बोल रहा हूं, जनता वादों का हिसाब मांग रही है। शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल, डीजल और बिजली राजस्थान में है। मोदी सरकार ने पेट्रोल व डीजल से टैक्स कम कर लोगों को राहत देने का काम किया, भाजपा की राज्य सरकारों ने भी वैट कम किया, लेकिन गहलोत सरकार ने नहीं किया। अब हम यहां सत्ता में आकर कर और बिजली के दाम कम करेंगे। उन्होंने गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं के जोश से बनती हैं सरकारें

अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही चुनाव जीतता है। सरकारें कार्यकर्ताओं के जोश से बनती हैं। प्रदेश में कार्यकर्ताओं के जोश से सरकार बनने जा रही है। सशक्त मंडल और बूथ कार्यकर्ता ही बनाता है। उन्होंने कहा कि अभी देश के दो राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है। 2023 के चुनाव में यह भी हार जाएंगी तो जीरो बचेगा।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। राजस्थान को 23 मेडिकल कालेज आवंटित किए है। उन्होंने प्रदेश में वसुंधरा राजे और स्व.भैरो सिंह शेखावत सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों की भी चर्चा की।

तनोट माता मंदिर में टेका माथा

अमित शाह ने शनिवार सुबह जैसलमेर में तनोट माता मंदिर में पूजा की। यहां 19 करोड़ की लागत से बनने वाले यात्रा धाम का भूमि पूजन किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सीमा सुरक्षा बल के डीजी पंकज सिंह व अन्य नेता-अधिकारी भी उनके साथ रहे। शाह दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए हैं। उन्होंने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

रावण रूपी गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना है : वसुंधरा राजे

वहीं इस दौरान वसुंधरा राजे ने कहा कि बिना पैसे के इस राज में कोई काम नहीं होता। किसानों के साथ धोखा किया गहलोत सरकार ने। सरकार किसानों को मुआवजा दे। जिन लोगों ने योजनाओं का नाम बदल दिया, अब इन लोगों को बदलने का समय। दुश्मन को कमजोर नहीं समझना चाहिए। जनता के बीच जाकर जनता से मिलना होगा। रावण रूपी गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना है।

ये भी पढ़े : सोनाली फोगाट मर्डर केस: सुधीर और सुखविंदर पर जबरन ड्रग्स देने का आरोप, 13 दिन की हिरासत में भेजा

ये भी पढ़े : आत्मनिर्भर भारत : तीसरी वंदे भारत ट्रेन ने ट्रायल में तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, 52 सेकेंड में पकड़ी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

ये भी पढ़े : मोबाइल एप्लिकेशन धोखाधड़ी मामला: कारोबारी नासिर के ठिकानों पर ईडी के छापे, मिला नोटों का अंबार

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Elvish Yadav: सांपो के जहर मामले के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज, एल्विश यादव पर-Indianews
रोजाना चैन और सुकून की नींद लेने के लिए, रात में सोने से पहले इन फूड्स और ड्रिंक्स का करें सेवन -Indianews
PM Modi in Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या में पीएम मोदी के रोड शो का चुनावों पर कितना होगा असर, जानें जनता की राय- Indianews
रात में साने से पहले इन 4 चीजों को चेहरे पर लगाने से बढ़ेगा निखार, मिलेंगे ढेरो फायदे -Indianews
Farhan Akhtar ने Agni का पहला पोस्टर किया जारी, आग की लपटों से लड़ते दिखे प्रतीक गांधी -Indianews
Tawaifs Role in Indian History: भारत के स्वतंत्रता की गुमनाम कहानी, फ्रिडम फाइटर की लिस्ट में ये भी शामिल-Indianews
Green Thai Chicken Curry: लंच में ट्राई करें शानदार ग्रीन थाई चिकन करी, बनाने में है बेहद आसान -Indianews
ADVERTISEMENT