Hindi News / Top News / Delhi University Students Union Elections Today

DUSU Election 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज, चार पदों के लिए 24 प्रत्याशी उतरे मैदान में

India News (इंडिया न्यूज़), DUSU Election 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के लिए शुक्रवार को यानी आज वोट डाले जाएंगे। जहां चार पदों के लिए चुनाव होने हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। आखिर मुकाबला मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भारतीय राष्ट्रीय […]

BY: Itvnetwork Team • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), DUSU Election 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के लिए शुक्रवार को यानी आज वोट डाले जाएंगे। जहां चार पदों के लिए चुनाव होने हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। आखिर मुकाबला मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच ही देखने को मिल रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुल 52 कॉलेजों में प्रचार अभियान देखने को मिल रहा है।

DUSU चुनाव का कब आएगा रिजल्ट
हालांकि,23 सितंबर को इनकी किस्मत का फैसला तय हो जाएगा। 23 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चारों पदों पर ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला तय हो जायेगा। वहीं DUSU का चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष पदों के में आठ प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरे हैं। छह प्रत्याशी सचिव पद के लिए और पांच-पांच प्रत्याशी उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 16 प्रत्याशियों में मुकाबला देखने को मिल रहा है। जिन्हें छात्र संगठनों की ओर से मैदान में उतारा गया है।

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

बता दें अध्यक्ष पदों के लिए ABVP के प्रत्याशी तुषार डेढ़ा, NSUI के प्रत्याशी हितेश गुलिया, आइसा के प्रत्याशी आयशा अहमद खान के अलावा अध्यक्ष पद के लिए हंसराज कॉलेज के हिमांशु ठाकुर, लक्ष्मीबाई कॉलेज से शिम्पी, श्रद्धा गुप्ता डिपार्टमेंट आफ लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस, सौम्या कुमार सत्यम ए एंड यू टिबिया कालेज मैदान में हैं।

यह भी पढ़ेंः- 

Tags:

ABVPNSUI
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue