होम / Tips for better sleep:अगर आपको भी नही आती अच्छी नींद तो करें ये उपाय, आयेगी खुबसूरत नींद

Tips for better sleep:अगर आपको भी नही आती अच्छी नींद तो करें ये उपाय, आयेगी खुबसूरत नींद

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 10, 2023, 3:48 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),Tips for better sleep: हर इंसान को खुद को स्वास्थ रखने के लिए कम से कम 8 से 7 घंटे सोना चाहिए। क्योंकि इससे हमारा शरीर चुस्त-दुरुस्त और स्वस्थ रहता हैं। पर वहीं ऐसे कुछ लोगों की रात की नींद खराब होती हैं। यदि आपको भी  सोने में कोई बाधा आती है। तो ऐसे में अपनाएं ये उपाय जिसके बाद आपको अच्छी नींद आएगी।

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये 10 उपाय-

  1. सोने और जागने का एक नियमित समय तय करें, इससे आपके शरीर को अच्छी और बेहतर नींद मिलेगी। सोने के लिए ऐसा समय चुनें जब आपको थकान महसूस हो रही हो और आपको आसानी से नींद आ जाये।
  2. अच्छी नींद के लिए आपके आपने कमरे का तापमान, रोशनी और शोर सभी पूरी तरह नियंत्रित होनी चाहिये, जिससे आपके सोने के कमरे का वातावरण सही रखें
  3. नियमित रूप से मध्यम शक्ति वाले व्यायाम करना सही है। दिन भर के तनाव से दूर रखने के लिए आपको तैराकी या पैदल चलना मदद करता है। आप सोते समय जोरदार व्यायाम नहीं करते हैं, जैसे दौड़ना या जिम, क्योंकि यह आपको जागृत रख सकता है।
  4. चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स और कोला जैसी चीजों से दूर रहे, ख़ासकर शाम के समय इनचीजों को न ले। कैफीन आपकी नींद मे बाधा उत्पन्न कर सकता है। आपको सोने से पहले गर्म दूध या हर्बल चाय पीना सही है।
  5. जरूरत से ज्यादा खाना और शराब, इनका सेवन देर रात को करने से भी, आपकी नींद के नियम मे बाधा उत्पन्न होती हैं।
  6. धूम्रपान करने वालों को नींद आने में अधिक समय लगता है, वे बार-बार उठते हैं, और अक्सर उनकी नींद बाधित होती है।
  7. सोने से पहले गर्म पानी से नहा लें, शांत संगीत सुनें या मन और शरीर आराम देने वाले व्यायाम करें।
  8. आपके डॉक्टर आपको ऐसे सीडी सुनने का सलाह दे सकते हैं जिन्हें सुनकर आपकी थकान दूर हो और आपको आराम महसूस हो।‌
  9. अगर आपको रात को अपनी चिंताओं की वजह से नींद नही आती तो ऐसे में आपको अपने चिंताओं के बारे में लिखना सही रहता है। जिससे आप अपने मन को हल्कापन लगने लगता है, जिससे नींद आ जाती है।
  10. अगर आपको नींद नहीं आ रही है, तो लेटे हुए इसपर चिंता करने की जरुरत नहीं हैं। उठ जाइए और ऐसा कुछ कीजिए जिससे आपको आराम मिले और दोबारा नींद आ जाए, तब दोबारा सोने जाएं।

ये भी पढ़े-    Shower Routine:अगर आप भी गर्मियों मे एक से अधिक बार नहाते हैं तो हो जाइये सावधान! पहले जान लिजिए कितनी बार नहाना है सही

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT