इंडिया न्यूज, श्रीनगर:
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने देश भर में सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के मकसद से लगातार नापाक साजिशें रच रहा है, जिसे देखते हुए सुरक्षा बल कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
आभासी वास्तविकता प्रशिक्षण प्रणाली के तहत दुश्मन की हर एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बल किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए मुस्तैद हैं। आभासी वास्तविकता प्रशिक्षण प्रणाली से दुश्मन की हर गतिविधि का पता लगाया जा है। प्रणाली को संजय नाम दिया गया है। महाभारत से यह नाम लिया गया है। गौरतलब है कि संजय ने महाभारत का युद्ध रण क्षेत्र में गए बिना देखा था। ठीक इसी तरह इस यंत्र से भी युद्ध क्षेत्र में गए बिना सारी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। इस प्रणाली का ड्रोन की गतिविधियां रोकने व घुसपैठ पर नजर रखने के लिए भी किया जा रहा है।
जवान अब आंखों पर पट्टी बांधकर आवाज पर सटीक निशाना साधने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। सेना के शार्पशूटर बॉर्डर पार अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान पर मास्क प्रहार करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। पाक सेना की मदद से अब भी बड़ी संख्या में आतंकी गुलाम कश्मीर से इस ओर घुसपैठ की फिराक में हैं। दुश्मन सीमा कभी अंधेरे या धुंध या कभी सरकंडे की आड़ में घुसपैठ करता है और फिर नापाक हमलों को अंजाम देता है। हालांकि उसे हर बार मुंह की खानी पड़ती है।
देश की सेना के पास वर्तमान में इजराइल निर्मित नेगेव एलएमजी, अमेरिका की सिग फायर व फिनलैंड में बनी साको स्नाइपर जैसी राइफलें हैं। इन हथियारों से सैनिक बॉर्डर पर चुनौतियों का सामना करने के लिए स्टीक लक्ष्य भेदने की भी ट्रेनिंग ले रहे हैं। ट्रेनिंग में जवानों की आंखों पर पट्टी बांधकर टारगेट पर निशाना साधा जा रहा है।
ये भी पढ़ें : देश के मध्य हिस्से में पांच दिन तक सक्रिय रहेगा मानसून, कई जगह के लिए अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें : कोरोना के 14,092 नए मामले, 20,018 मरीज ठीक हुए
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Independence Day Security Tight Security Arrangements On The Borders
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.