होम / Mann ki Baat 100 Episode: "भारत के लोकतंत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन, PM ने लोगों से बात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की" हिमंता बिस्वा सरमा

Mann ki Baat 100 Episode: "भारत के लोकतंत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन, PM ने लोगों से बात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की" हिमंता बिस्वा सरमा

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : April 30, 2023, 2:28 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mann ki Baat 100 Episode, असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की ऐतिहासिक 100वीं कड़ी में देश को संबोधित किया और कहा कि उनका रेडियो कार्यक्रम लाखों भारतीयों और ‘मन की बात’ है। उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति है। बता दें पीएम ने मन की बात के जरिए न केवल देशवासियों को, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी संबोधित किया। ऐसे में देश विदेश से लोग प्रधानमंत्री के जी को इस खास एपिसोड के लिए बधाई दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के प्रधानमंत्री ने लगातार लोगों से बात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री को इस नवाचार के लिए आभार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ‘मन की बात’का 100वां एपीसोड पूरा होने पर कहा कि भारत के लोकतंत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के प्रधानमंत्री ने लगातार लोगों से बात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की। आज कार्यक्रम का 100वां एपिसोड था। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस प्रकार के नवाचार के लिए उनका आभार प्रकट करता हूं।

11 भाषाओं में परिभाषित

22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, मन की बात फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित की जाती है। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जा रहा है। लोगों के जीवन पर मन की बात के प्रभाव के संबंध में एक अध्ययन किया गया।

100 करोड़ से अधिक जुड़े

अध्ययन से पता चला है कि 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार मन की बात से जुड़े हैं, यह सीधे लोगों से बात करता है, जमीनी स्तर के परिवर्तनकर्ताओं और लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और लोगों को सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रभावित करता है। कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा देश भर के राजभवनों में सीधा प्रसारण किया गया।

ये भी पढ़ें – Mann ki Baat 100 Episode: पीएम ने ‘मन की बात’ को भगवान के प्रसाद की तरह बताया

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: फिर मुसीबत में सीएम केजरीवाल, राजनीतिक फंडिंग मामले में NIA जांच की सिफारिश
Alok Kejriwal: इंडियन वियर अब त्योहारों तक ही रहा सीमित.., जानें क्यों दिया ये बयान-Indianews
MI VS SRH: अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराना चाहेगी मुंबई इंडियंस, जानें क्या होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
MI vs SRH Live Streaming: एक बार फिर मुंबई के सामने बड़ा स्कोर रखना चाहेगी हैदराबाद, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Israel Strikes in Rafah Areas: राफा क्षेत्रों पर इज़राइल का हमला, निकासी का दिया था आदेश
Kannauj: कन्नौज के इन जगहों पर घूमिए, इत्र के लिए दुनियाभर में फेमस है ये शहर-Indianews
MI VS SRH: वानखेड़े में छक्को की होगी बरसात या विकट की लगेगी झड़ी, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
ADVERTISEMENT