Hindi News / Top News / Ministers Of Bhupendra Patel Cabinet

भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में कौन-कौन होंगे शामिल, जानें

इंडिया न्यूज़ (गांधीनगर, ministers of Bhupendra patel cabinet): गुजरात में भूपेंद्र पटेल आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वह दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ नया मंत्रीमंडल भी शपथ लेगा। उनके मंत्रिमंडल में यह लोग संभावित मंत्री हो सकते है। 1.हर्ष संघवी 2.ऋषिकेश पटेल 3.कनुभाई देसाई 4.राघवजी पटेल 5.मूलुभाई बेरा 6.पुरुषोत्तम सोलंकी […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़ (गांधीनगर, ministers of Bhupendra patel cabinet): गुजरात में भूपेंद्र पटेल आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वह दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ नया मंत्रीमंडल भी शपथ लेगा। उनके मंत्रिमंडल में यह लोग संभावित मंत्री हो सकते है।

1.हर्ष संघवी
2.ऋषिकेश पटेल
3.कनुभाई देसाई
4.राघवजी पटेल
5.मूलुभाई बेरा
6.पुरुषोत्तम सोलंकी
7.कुंवरजी बावलिया
8.भानुबेन बाबरिया
9.कुबेर डिंडोर
10.बलवंत सिंह राजपूत
11.बचु खाबड
12.जगदीश पंचाल
13.मुकेश पटेल
14.भीखू सिंह परमा

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

कैबिनेट में पाटीदार और ओबीसी मंत्रियों की अधिकतम संख्या होने की संभावना है। 9 में से 6 पाटीदारों को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है। कैबिनेट में 7 ओबीसी चेहरों को मौका मिल सकता है।

टीम भूपेंद्र में 5 आदिवासी नेताओं को जगह मिल सकती है। दलित समुदाय के पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल में दो ब्राह्मण और एक क्षत्रिय चेहरे को भी शामिल किया जा सकता है।

बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी 156 सीटों पर जीत दर्ज की, जो कि 1960 में राज्य के गठन के बाद किसी भी पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की सबसे बड़ी संख्या है।

भूपेंद्र पटेल का राजनीतिक सफर

भूपेंद्र पटेल ने 13 सितंबर, 2021 को गुजरात के 17 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें पहली बार 12 सितंबर, 2021 को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था। उन्होंने मेमनगर नगरपालिका में एक सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र (अहमदाबाद) से विधायक चुने गए।

अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, पटेल ने 2022 के चुनाव में एक बार फिर घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से 1,91,000 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। पटेल के पास अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष और 2010 से 2015 तक थलतेज वार्ड के पार्षद के रूप में कार्य करने का व्यापक अनुभव है।

2017 में पहली बार विधायक बने

साल 2015 में, उन्हें अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 2017 में, घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से 1,17,000 मतों के बड़े अंतर से चुनाव जीतकर पटेल पहली बार विधान सभा (विधायक) के सदस्य बने।

15 जुलाई, 1962 को अहमदाबाद में जन्मे पटेल ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अहमदाबाद से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। वे मेमनगर में आरएसएस द्वारा प्रबंधित पंडित दीनदयाल पुस्तकालय के सक्रिय सदस्य भी हैं।

Tags:

Bhupendra PatelGandhinagarGujaratGujarat Assembly Electionsoath ceremonyPM Modi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

जींद जेल में मचा हड़कंप, जब अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे ‘मंत्री जी’, फरार कैदी मामले में जांच तेज के आदेश, जेल अधीक्षक से मांगा गया जवाब
जींद जेल में मचा हड़कंप, जब अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे ‘मंत्री जी’, फरार कैदी मामले में जांच तेज के आदेश, जेल अधीक्षक से मांगा गया जवाब
भतीजे के प्यार में पिघली ‘बुआ’, आकाश आनंद की बसपा में होगी वापसी, उत्तराधिकारी पद को लेकर मायवती ने कह दी बड़ी बात
भतीजे के प्यार में पिघली ‘बुआ’, आकाश आनंद की बसपा में होगी वापसी, उत्तराधिकारी पद को लेकर मायवती ने कह दी बड़ी बात
धन्ना भगत की जयंती कार्यक्रम शिरकत करेंगे सीएम सैनी, डीसी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, भव्य होगा कार्यक्रम बनाए चार मंच
धन्ना भगत की जयंती कार्यक्रम शिरकत करेंगे सीएम सैनी, डीसी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, भव्य होगा कार्यक्रम बनाए चार मंच
नॉन वायलेंस से कैसे कुछ मिल सकता है? गांधी-नेहरू पर ये क्या बोल गए रणदीप हुड्डा, विपक्ष में मची भगदड़!
नॉन वायलेंस से कैसे कुछ मिल सकता है? गांधी-नेहरू पर ये क्या बोल गए रणदीप हुड्डा, विपक्ष में मची भगदड़!
‘खुलेआम सड़कों पर अपराधी…’, सपा नेता पर हुए हमले को लेकर बिफरे अखिलेश यादव, जो कहा सुन भड़क उठेंगे ‘बुलडोजर बाबा’!
‘खुलेआम सड़कों पर अपराधी…’, सपा नेता पर हुए हमले को लेकर बिफरे अखिलेश यादव, जो कहा सुन भड़क उठेंगे ‘बुलडोजर बाबा’!
Advertisement · Scroll to continue