होम / Poland: पोलैंड में रूस पंजीकृत वाहनों का प्रवेश बंद, यूरोपीय संघ के फैसले को लागू किया, यूनियन ने लगाया है बैन

Poland: पोलैंड में रूस पंजीकृत वाहनों का प्रवेश बंद, यूरोपीय संघ के फैसले को लागू किया, यूनियन ने लगाया है बैन

Roshan Kumar • LAST UPDATED : September 17, 2023, 8:04 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Poland, दिल्ली: अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड ने यूरोपीय संघ के एक निर्देश को लागू करना शुरू कर दिया है। रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की श्रृंखला में यह EU के नवीनतम प्रतिबंधों में से एक है। नए बैन के अनुसार, पोलैंड ने सभी रूसी-पंजीकृत यात्री वाहनों को देश में प्रवेश करने से रोक दिया है।

यूरोपीय संघ के निर्णय के अनुसार, रूसी संघ के पंजीकरण वाले मोटर वाहनों को अब 27-सदस्यीय ब्लॉक के क्षेत्र में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पोलिश आंतरिक मंत्री मारियस कामिंस्की ने शनिवार को एक घोषणा में कहा, “रूस में पंजीकृत कार को पोलैंड में प्रवेश करने का कोई अधिकार नहीं है। प्रतिबंध आधिकारिक तौर पर आधी रात को लागू हुआ।”

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

अल जज़ीरा के अनुसार, कमिंसकी ने आगे बताया, “यह यूक्रेन में क्रूर युद्ध के संबंध में रूस और उसके नागरिकों पर लगाए गए प्रतिबंधों का एक और तत्व है, इस तथ्य के कारण कि रूसी राज्य आज अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।” इससे पहले एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया सहित बाल्टिक राज्यों ने अपने देश में रूसी लाइसेंस प्लेट वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

सभी सीमा के देश

यह सभी नाटो देश है और रूस के साथ सीमा साझा करते हैं। ये बाल्टिक राज्य रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना के लिए जाने जाते हैं। एस्टोनियाई आंतरिक मंत्री लॉरी लानेमेट्स ने जोर देकर कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का लक्ष्य आक्रामक देश को अपनी सीमाओं पर पीछे हटने के लिए मजबूर करना है।

यह भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bike: क्यों महंगी बाइकों में भी नहीं मिल रही जरूरी चीज, जानें इसके पीछे की वजह- Indianews
Mileage Cars: इन 5 पेट्रोल गाड़ियों का माइलेज है इतना तगड़ा, CNG कारों को भूल जाएंगे- Indianews
Muslim Population: ‘मुस्लिम सबसे अधिक कंडोम का…’, पीएम मोदी के ‘ज्यादा बच्चे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार -India News
Sahil Khan: कौन हैं अभिनेता साहिल खान, महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में क्या है उनकी भूमिका ?-Indianews
CSK vs SRH : चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 213 रन का लक्ष्य, शतक से चूके ऋतुराज गायकवाड़-Indianews
Kerala: देश के दक्षिणी राज्यों में हीटवेव का लहर, लू की चपेट में आने से एक की मौत
Bipasha Basu और Karan Singh Grover शादी की सालगिरह पर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, देखें
ADVERTISEMENT