होम / Viral video: जयमाला स्टेज पर दुल्हन ने की दनादन फायरिंग, दूल्हा सहमा, बराती हो गए हैरान

Viral video: जयमाला स्टेज पर दुल्हन ने की दनादन फायरिंग, दूल्हा सहमा, बराती हो गए हैरान

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : April 12, 2023, 12:01 am IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दूल्हे के साथ बैठी दुल्हन ने जयमाला के स्टेज पर पिस्तौल से डबल फायरिंग कर सबको चौंका दिया। फायरिंग से दूल्हा तो सहम ही गया बाराती भी भौचक्के रह गए। अभी यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है।

  • दुल्हन का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
  • वायरल वीडियो की हो रही पड़ताल
  • भोजपुरी गाने पर दुल्हन ने दूल्हे के सामने जमकर किया डांस

दुल्हन का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

वीडियो में शादी के जोड़े में स्टेज पर बैठी हुई दुल्हन अपने हाथ में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करती दिख रही है। साथ में दुल्हन के ठीक बगल में बैठा दूल्हा इस फायरिंग से एक बार को सहम सा गया। तथा नजदीक खड़े शख्स ने दुल्हन को पकड़ाई थी पिस्टल। असल में, किसी शख्स ने शादी में दुल्हन को पिस्टल दे दी, जिसके बाद दुलहन ने जमकर फायरिंग कर दी। दुल्हन ने हवा में लगातार दो फायर किए।

वायरल वीडियो की हो रही पड़ताल

फायर करने के बाद दुल्हन ने यह पिस्टल स्टेज पर खड़े शख्स को दे दी। ये वीडियो हाथरस क्षेत्र के गांव सलेमपुर में शुक्रवार यानी 7 अप्रैल को हुए शादी समारोह का बताया जा रहा है।वीडियो वायरल होता देख पुलिस भी हरकत में आ गई है। मामले पर कोतवाली हाथरस प्रभारी गिरीश चंद गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो की पड़ताल की जा रही है।

भोजपुरी गाने पर दुल्हन ने दूल्हे के सामने जमकर किया डांस

दुल्हन के बेधड़क अंदाज का एक और वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच छाया हुआ है। इसमें शादी के दौरान एक दुल्हन को अपने दूल्हे के सामने भोजपुरी गाने पर डांस करते देखा जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर संजय कुमार नाम के शख्स ने शेयर किया है।

दरअसल, शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन को उसके ससुराल पक्ष वाले डांस करने के लिए कहते हैं। इस पर दुल्हन एक कमरे में अपने दूल्हे के सामने डांस करने लगती है। दुल्हन का प्यारा डांस देख दूल्हा खुद को नहीं रोक पाता और वह भी डांस करने लगता है।
वही एक और वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे की धमाकेदार एंट्री पर फिदा हो जाती है। बीते मार्च में सोशल मीडिया पर इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह शादी स्थल पर पहुंचकर दूल्हा सीटी मार एंट्री से पल भर में दुल्हन का दिल जीत लेता है। दुल्हन भी कुछ देर बाद खुल जाती है और फिर दोनों मिलकर धमाल मचा देते हैं।

ये भी पढे:- पानी के उपर चलते हुए महिला का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है इसकी सच्चाई?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kidnap nine month boy: 5 लोगों ने अपहरण किया, नौ महीने के बच्चे को पुरी में ₹ 58,500 में बेचा, गिरफ्तार- Indianews
Uttar Pradesh: एक व्यक्ति के बैंक खाते में आया 9,900 करोड़ रुपये, अपनी आंखों पर नहीं हुआ भरोसा, बैंक ने बताई वजह- Indianews
Air India Express: कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया विमान के इंजन में लगी आग, बेंगलुरु हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग- Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में विभव कुमार को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया- Indianews
RCB vs CSK: चिन्नास्वामी थ्रिलर के बाद गुस्से में दिखे एमएस धोनी, विराट कोहली हुए इमोशनल- Indianews
IPL 2024 RCB vs CSK: RCB की धमाकेदार वापसी, CSK को हरा प्लेऑफ में पहुंचे- Indianews
Lalu Prasad Yadav: ‘मैं तुम्हें अपना ऊंट दूंगा..’, विरासत कर पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर लालू प्रसाद यादव का तंज- Indianews
ADVERTISEMENT