होम / 13 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, जानें अपने राशि के बारे में

13 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, जानें अपने राशि के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 13, 2023, 6:01 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 13 July 2023, Rashifal: आज का दिन कुछ राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। किसी नये काम की शुरुआत हो सकती है। मेष राशि वालो के लिए आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहने वाला है। अपने वाणी पर संयम रखना होगा। वही वृषभ राशि की  बात करें तो वालों के लिए आज के दिन कुछ नया हो सकता है। जानिए क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। कुछ मामलों में आज का दिन लाभ वाला तो कुछ में हानि वाला हो सकता है। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज आपको सामान्‍य दिनों की तुलना में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। नौकरी व्यवसाय से जुड़े मुद्दे हल हो जाएंगे। आपको आज बिजनस में मेहनत करने पर सफलता प्राप्‍त होगी। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज व्‍यवसाय में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करें तो आपको लाभ होगा। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह राशिफल (Leo)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। अनावश्यक चिंताओं से घिरे रहेंगे। शाम आते-आते स्थिति में सुधार होगा और कोई नई उपलब्धि हासलि होने से मन प्रसन्‍न होगा। वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें और किसी से खराब न बोलें। करियर के मामले में आज कुछ खास मौका आपको मिल सकता है।

तुला राशिफल (Libra)

आज का दिन भाग्यशाली होगा और आज आपकी पद व प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। अपनो का साथ मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज आपके मन में कुछ कर दिखाने की धुन सवार रहेगी। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट जरूर आएंगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

आज आपका मन आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, वरना आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारी से नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। लम्बी यात्रा पर न जाएं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं।पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा शाम तक आपकी स्थिति सुधरेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

मीन राशिफल (Pisces)

आज का दिन सफलता प्राप्ति का है और आपके धन में वृद्धि होने से आपका हर कार्य में मन लगेगा और उत्‍साह बना रहेगा। आप काम की भागदौड़ के चलते अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-  Kamika Ekadashi 2023: कल है कामिका एकादशी, पितृदोष से मुक्ति के लिए इस दिन करेें ये उपाय

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Israel Hostage Footage: हमास ने जारी किया ‘जीवन प्रमाण’ फुटेज, गाजा में रखे दो बंधकों का है वीडियो -India News
Delhi Protests: आप-भाजपा ने अलग-अलग किया विरोध प्रदर्शन, एमसीडी चुनाव और केजरीवाल के इस्तीफे पर आए आमने-सामने -India News
Cambodia Explosion: कंबोडिया के सैन्य अड्डे पर बड़ा विस्फोट, पीएम हुन मानेट ने जताया दुख -India News
Mangalsutra: क्यों पहना जाता है मंगलसूत्र? कैसे शुरू हुई ये की परंपरा, जानें इसके पिछे की मान्यता- Indianews
Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल में लगी भीषण आग, वायुसेना और सेना को बुझाने के लिए बुलाया गया -India News
Aaj Ka Panchang:​​ आज रविवार का दिन आपके लिए होगा खास, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय- Indianews
United Kingdom: टाइटैनिक के सबसे धनी यात्री की सोने की घड़ी इतने में निलाम, जानकर नहीं होगा भरोसा- Indianews
ADVERTISEMENT