होम / 21 May 2023, Rashifal: मेष, कर्क और कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा! जानिए क्या कहता आपका राशिफल

21 May 2023, Rashifal: मेष, कर्क और कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा! जानिए क्या कहता आपका राशिफल

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 21, 2023, 5:44 am IST

21 May 2023, Rashifal: रविवार का दिन मेष, वृषभ और मिथुन राशिवालों को व्यापार-व्यवसाय में विशेष लाभ देने वाला रहेगा और आज आपको वाहन से खतरा भी हो सकता है। इसलिए आज आपको संभलकर रहना होगा। वही आपको अपनी\ पत्नी \जीवन साथी या अपने प्रेमिका से विशेष रुप से सहयोग मिलेगा। जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में कई लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन अपने मनमौजी स्वभाव के कारण आप उनका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज आपको लाभ के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है और नई योजनाओं पर भी काम करना होगा। आज आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज आपका दिन समस्याओं से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। अपनो से वाद विवाद हो सकता हैं। परिवार में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन विफल रहेंगे।

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के आज भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। किसी परिचित से विशेष लाभ प्राप्त होगा। नई साझेदारी होगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा, साथ ही परिवार में नया मेहमान आएगा। किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से आपको बचना होगा वरना आपको पैसा आज कहीं फंस सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई पुराना काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशिफल (Virgo)

कन्या राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज व्यापारियों की कोई नई डील फाइनल हो सकती है। शसकीय कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आज आप गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

तुला राशिफल (Libra)

आज आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आप किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। आज ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है। किसी दोस्त की मदद के लिए आज आगे आएंगे, इस पर भी कुछ धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातक आज किसी सरकारी योजना का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी परिचित से मिलना होगा। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि के जिन जातकों का धन कहीं अटका हुआ है आज अपनों के सहयोग से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप नया वाहन आदि ले सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपने किसी करीबी से व्यापार आदि में घाटा मिल सकता है। शाम के समय धर्म और अध्यात्म की ओर आपकी आस्था बढ़ेगी। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी लेकिन शाम के समय आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपने किसी पुराने रोग के कारण परेशान हो सकते हैं।अगर आज आपको यात्रा करनी है तो सावधानी से करें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें, पत्नी से मतभेद हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces)

मीन राशि के व्यापारियों को आज लाभ के कई मौके मिलेंगे। किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने परिचित व्यक्तियों से किसी बड़े काम का योग बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी अपने के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT