India News(इंडिया न्यूज), Lok Sabha Results: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय जाएंगे और हर बार की तरह इस बार भी चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पूरे देश में चुनाव परिणाम का माहौल छाया हुआ है, इस बीच हर पार्टी में दबाव बना हुआ है क्योंकि पल-पल के नतीजे सबको हैरान कर रहे हैं। साथ ही आपको बता दें कि बीजेपी को बहुत से निर्वाचन क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।
पीएम मोदी 1,45000 वोटों से आगे
आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की तस्वीर अब धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी है। अब तक के रिजल्ट के मुताबिक, एनडीए अभी 293 सीटों पर आगे है, जबकि इंडिया गठबंधन भी 230 सीटों पर आगे है। शाम तक नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव मैदान में हैं। और आपको बता दें कि 25वें राउंड की काउंटिंग के बाद वह पीएम मोदी 1,45000 वोट से आगे चल रहे हैं।
आज शाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
इस बीच खबर आ रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय जाएंगे और हर बार की तरह इस बार भी चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरु हो चुका है। सुबह से ही यहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे हैं और बीजेपी को मिली सीटों के लिए जश्न मना रहे हैं। एग्जिट पोल और चुनावी नतीजों से स्पष्ट है कि केंद्र में पीएम मोदी ही बरकरार रहेंगे लेकिन इंडी गठबंधन भी उम्मीद से अधिक वोट ले जा चुकी है।
कल होगी NDA की अहम बैठक
दिल्ली में कल एडीए की बैठक बुलाई गई है! जीतन राम मांझी ने अमित शाह से फोन पर बात की है। एनडीए की बैठक में जीतन राम मांझी को बुलाया गया गया है। बैठक कहां और कितने बजे होगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के रुझानों के बीच एनडीए में सहयोगी चंद्रबाबू नायडू से बात की है। इस बात की अभी विशेष जानकारी नहींं है लेकिन जैसे-जैसे अपडेट आएंगे हम आफको सूचित करेंगे।