होम / Chandratal Lake: दिन में तीन बार रंग बदलती है भारत की ये झील, देखकर लोग हो जाते है हैरान 

Chandratal Lake: दिन में तीन बार रंग बदलती है भारत की ये झील, देखकर लोग हो जाते है हैरान 

Mudit Goswami • LAST UPDATED : June 24, 2023, 11:18 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandratal Lake: प्रकृतिक सौंदर्य हमेशा हमारे मन को मोह लेता है। प्रकृतिक ने भारत को अद्भुत सौंदर्य से नवाजा हैं। ऐसा हि एक राज्य हिमालय पर्वत की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश है। हिमाचल की एक सबसे बड़ी खासियत ये है यहां पर एक तरफ हिमालय पर्वत की ऊंची- ऊंची चोटीयां आकाश से मिलकर आकाश में ही स्वर्ग होने का दावा करती है तो, वहीं शांत और खूबसूरत झीलों से यहां जमीन में स्वर्ग होने की दृश्य बन जाता है। इसके चलते हिमाचल में हर समय सैलानियों की भीड़ रहती है, लेकिन सबके बीच कुछ ऐसा भी है जो लोगों को आए दिन हैरान करता है। ऐसी ही एक झील के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो दिन में तीन बार अपने रंग को बदलती है।

दिन में तीन बार अपना रंग बदलती है झील

समुद्रतल से 14100 फीट की उंचाई पर स्थित ये झील दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शामिल है। यह झील अर्धचंद्राकार आकार की है, जिस वजह से इसे द मून लेक यानी चांदी की झील भी कहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये झील दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है। आपको बता दें कि यह हिमाचल के लाहौल और स्पीति में मौजूद है और नीले रंग के पानी के लिए भी जानी जाती है। इस झील की खूबसूरती देखने के लिए हर साल लाखों विदेशी सैलानी भी आते रहते हैं।

ये है झील की मान्यता

इस झील को लेकर मान्यता है कि इस झील के पास युधिष्ठिर ने भगवान इंद्र के रथ को उठाया था। जिसके चलते ही कई साल इस झील की पूजा-पाठ भी हुई थी। इसके अलावा कुछ जानकारों का ये भी कहना है  कि सारी दुनिया में सिल्क रूट इसी झील के कारण फला और फूला। अब यह झील अपनी खूबसूरती से सारी दुनिया को अपनी खीचता है।

ये भी पढ़ें- bad effect of internet: इंटरनेट बच्चों पर डालता है बुरा असर, पैरेंट्स को रखना होगा इन बातों का विशेष ध्यान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT