Hindi News / Trending / Ashok Kumar Kiara Advani Kiara Ashok Kumars Relationship Revealed Know What Is The Truth

Ashok Kumar-Kiara Advani: कियारा-अशोक कुमार के रिश्ते का हुआ खुलासा, जानें क्या है सच्चाई

India News (इंडिया न्यूज़), Ashok Kumar-Kiara Advani, दिल्ली: अभिनेता अशोक कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि जन्म के वक्त इनका नाम कुमुदलाल गांगुली था। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें दादामुनि यानी बड़ा भाई भी कहते थे। […]

BY: Itvnetwork Team • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Ashok Kumar-Kiara Advani, दिल्ली: अभिनेता अशोक कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि जन्म के वक्त इनका नाम कुमुदलाल गांगुली था। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें दादामुनि यानी बड़ा भाई भी कहते थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी बड़ी हस्ती है जिनका कनेक्शन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े बड़े परिवारों में से हैं।

जैसे की रणवीर सिंह का सोनम कपूर के परिवार, एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का आमिर खान के एक्स वाइफ किरण राव का रिश्ता और कियारा आडवाणी का अभिनेता अशोक कुमार का। आप सोच रहे होंगे की कियारा और अशोक कुमार का रिश्ता ये कैसे हो सकता है? तो आईये हम आपको इसी राज का सच बताते हैं।

एक बच्चे की मां को अपनी ही सहेली से हुआ इश्क, गुपचुप राचाई शादी, मौत पर खत्म हुई कहानी

Ashok Kumar-Kiara Advani

सौतेले परनाना लगते है अशोक कुमार

इंडस्ट्री के सदाबहार अभिनेता अशोक कुमार की आज यानी 13 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि जन्म के वक्त इनका नाम ‘कुमुदलाल गांगुली’ था। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें दादामुनि भी कहते थे।

अशोक कुमार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के सौतेले परनाना लगते थे। दरअसल, कियारा की जो मां हैं जेनेवीव जाफरी, उनकी सौतेली मां थी भारती गांगुली। वो अभिनेता अशोक कुमार की बेटी थीं। ऐसे में अशोक कुमार कियारा आडवाणी के परनाना लगते हैं।

रह चुके अच्छे होम्योपैथी डॉक्टर

अशोक कुमार न सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे बल्कि वह होम्योपैथी के डॉक्टर भी थे। अशोक कुमार कई ऐसे मामले सुलझाते थे जिनमें से कई डॉक्टर भी नहीं सुलझा पाते थे। अशोक कुमार अभिनेता बनने से पहले लैब असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके थे।

90 साल की उम्र में हुआ निधन

अभिनेता अशोक कुमार का निधन 10 दिसंबर 2001 में हुआ था। 90 साल की उम्र अशोक कुमार ने अंतिम सांस ली थी। एक्टिंग के अलावा अभिनेता ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

ये भी पढ़े:

Tags:

India News (इंडिया न्यूज़)कियारा आडवाणीरणवीर सिंह

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue