होम / Ashok Kumar-Kiara Advani: कियारा-अशोक कुमार के रिश्ते का हुआ खुलासा, जानें क्या है सच्चाई

Ashok Kumar-Kiara Advani: कियारा-अशोक कुमार के रिश्ते का हुआ खुलासा, जानें क्या है सच्चाई

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : October 13, 2023, 12:20 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ashok Kumar-Kiara Advani, दिल्ली: अभिनेता अशोक कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि जन्म के वक्त इनका नाम कुमुदलाल गांगुली था। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें दादामुनि यानी बड़ा भाई भी कहते थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी बड़ी हस्ती है जिनका कनेक्शन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े बड़े परिवारों में से हैं।

जैसे की रणवीर सिंह का सोनम कपूर के परिवार, एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का आमिर खान के एक्स वाइफ किरण राव का रिश्ता और कियारा आडवाणी का अभिनेता अशोक कुमार का। आप सोच रहे होंगे की कियारा और अशोक कुमार का रिश्ता ये कैसे हो सकता है? तो आईये हम आपको इसी राज का सच बताते हैं।

सौतेले परनाना लगते है अशोक कुमार

इंडस्ट्री के सदाबहार अभिनेता अशोक कुमार की आज यानी 13 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि जन्म के वक्त इनका नाम ‘कुमुदलाल गांगुली’ था। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें दादामुनि भी कहते थे।

अशोक कुमार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के सौतेले परनाना लगते थे। दरअसल, कियारा की जो मां हैं जेनेवीव जाफरी, उनकी सौतेली मां थी भारती गांगुली। वो अभिनेता अशोक कुमार की बेटी थीं। ऐसे में अशोक कुमार कियारा आडवाणी के परनाना लगते हैं।

रह चुके अच्छे होम्योपैथी डॉक्टर

अशोक कुमार न सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे बल्कि वह होम्योपैथी के डॉक्टर भी थे। अशोक कुमार कई ऐसे मामले सुलझाते थे जिनमें से कई डॉक्टर भी नहीं सुलझा पाते थे। अशोक कुमार अभिनेता बनने से पहले लैब असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके थे।

90 साल की उम्र में हुआ निधन

अभिनेता अशोक कुमार का निधन 10 दिसंबर 2001 में हुआ था। 90 साल की उम्र अशोक कुमार ने अंतिम सांस ली थी। एक्टिंग के अलावा अभिनेता ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

ये भी पढ़े:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Dubai Weather Forecast: भारी बारिश के कारण अबू धाबी के कई इलाके जलमग्न, दुबई हवाई अड्डों ने जारी की एडवाइजरी- indianews
US Presidential Election 2024: कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? जिंदा नास्त्रेदमस ने की ये चौकाने वाली भविष्यवाणी-Indianews
डांस दीवाने 4 के सेट पर Karan Kundrra-Arjun Bijlani ने बढ़ाया पारा, करी ये हरकत-Indianews
Tripura: त्रिपुरा ने ईंधन की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, जानें वजह-Indianews
Delhi Women Commission: स्वाती मालीवाल ने की एलजी के फैसले की आलोचना, जानें क्या कहा-Indianews
Covishield Case: कोविशील्ड वैक्सीन लेते ही गई थी युवती की जान, माता-पिता ने सीरम इंस्टीट्यूट को लेकर उठाया ये कदम-Indianews
शशांक खेतान की रोमांटिक कॉमेडी में Varun-Janhvi के साथ शामिल हुआ ये एक्टर -Indianews
ADVERTISEMENT