<
Categories: Uncategorized

Video: ‘बीवी को सोने से पहले…’ असदुद्दीन ओवैसी ने पतियों को दी ऐसी नसीहत, सुनकर गदगद हुईं पत्नियां

Asaduddin Owaisi Viral Video: ओवैसी ने रैली में आए लोगों से कहा कि वे अपनी पत्नियों से प्यार का इजहार करने में कंजूसी न करें. अपनी पत्नी से सिर्फ सुबह और शाम ही नहीं, बल्कि दिन में दो-चार बार भी प्यार का इजहार करें. सोने से पहले उसे "आई लव यू" कहना.

Asaduddin Owaisi: अलगे साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं. जिसके वजह से राज्य में पॉलिटिकल बयानबाजी भी जारी है. फिलहाल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. चल रहे पॉलिटिकल खेल के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा बयान दिया है कि उनके विरोधी भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. उत्तर प्रदेश के कानपुर में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल्कुल नया और अनोखा अंदाज दिखाया. इस चुनावी रैली में ओवैसी ने लोगों को प्यार का पाठ पढ़ाया. उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बनाए रखने की खास सलाह दी. ओवैसी ने रैली में आए लोगों से कहा कि वे अपनी पत्नियों से प्यार का इजहार करने में कंजूसी न करें. अपनी पत्नी से सिर्फ सुबह और शाम ही नहीं, बल्कि दिन में दो-चार बार भी प्यार का इजहार करें. सोने से पहले उसे “आई लव यू” कहना.

लोगों को ओवैसी का यह आया स्टाइल पसंद

ओवैसी का यह नया स्टाइल तुरंत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस बयान पर रिएक्शन दिए. कई यूज़र्स को यकीन नहीं हुआ कि ओवैसी, जो अक्सर अपने विरोधियों पर जमकर हमला करते हैं, लव गुरु के अवतार में नज़र आएंगे.

UP चुनाव की तैयारियां तेज

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन को लेकर राजनीतिक पार्टियों को एक बड़ा ऑफर दिया है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “उनकी पार्टी नहीं चाहती कि BJP राज्य में तीसरी बार सरकार बनाए.” उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्टी BJP को सत्ता में आने से रोकना चाहती है, तो वह AIMIM से बात कर सकती है. ओवैसी ने कहा कि किसी एक पार्टी के लिए अकेले BJP को रोकने की कोशिश करना काफी नहीं होगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

करवाचौथ की रात पति का खूनी खेल, पत्नी के चेहरे-गर्दन पर कैंची से किए ताबड़तोड़ हमले, 3 घंटे चला ऑपरेशन

Bhojpur Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: November 2, 2026 16:15:23 IST

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर सबसे आगे

Most Runs by Indian Batsmen in New Zealand ODIs: न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट…

Last Updated: November 2, 2026 16:09:43 IST

Cyclone Murasu School Holiday: मरासु तूफान की वजह से 3 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल? तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट; यहां देखें अपडेट

Cyclone Murasu School Holiday: चक्रवात मुरासु के खतरे के चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा…

Last Updated: November 2, 2026 15:55:48 IST

Caught In CCTV: थोड़ा धुआं… फिर जोरदार धमाका, ग्वालियर में मोबाइल बना टाइम बम; बाल-बाल बचा मरीज

Gwalior Phone Blast Video: ग्वालियर में डॉक्टर के क्लीनिक में मरीज के हाथ में मोबाइल…

Last Updated: November 2, 2026 15:37:27 IST

डॉ. चिन्मय पण्ड्या संग मंच साझा कर बोले ओम बिरला, अंतिम व्यक्ति तक जलती रहेगी अखंड ज्योति

माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी महोत्सव में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, लोकसभा…

Last Updated: November 2, 2026 15:37:10 IST