<
Categories: मनोरंजन

न कोई सेट और न ही VFX; खुद पेड़ पर चढ़कर ताड़ी निकालते थे अमिताभ बच्चन, प्यार, उम्मीद और धोखे की है कहानी

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस नूतन की फिल्म सौदागर 1973 में आई थी. उस समय पर न ही वीएफएक्स होता था और न ही क्रोमा पर शूटिंग. कहा जाता है कि उस दौर में सारी शूटिंग गांव में जाकर की जाती थी.

Saudagar Film Story: आज किसी फिल्म में गांव दिखाना हो तो बड़े-बड़े सेट तैयार किए जाते हैं. कैमरे के पीछे तकनीक की पूरी दुनिया खड़ी रहती है. बता दें कि लगभग पांच दशक पहले एक ऐसी फिल्म बनी थी, जिसने बिना किसी भव्य सेट के गांव की असली जिंदगी को पर्दे पर उतारा. यह फिल्म थी ‘सौदागर’, जिसमें अमिताभ बच्चन और नूतन ने अपने अभिनय से कहानी में जान डाल दी थी.

साल 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म की खास बात सिर्फ इसकी कहानी नहीं थी बल्कि इसकी शूटिंग का तरीका भी था. फिल्म के कई हिस्से कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित कामुदनी गांव में फिल्माए गए थे. पर्दे पर दिखाई देने वाला गांव कोई बनाया हुआ सेट नहीं बल्कि एक वास्तविक गांव था. यही वजह है कि फिल्म के दृश्य आज भी बेहद प्राकृतिक महसूस होते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में अमिताभ बच्चन ने मोती नाम के गुड़ व्यापारी का किरदार निभाया था. वहीं नूतन ने महज़ुबीन की भूमिका निभाई थी. कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने फायदे के लिए रिश्तों का इस्तेमाल करता है. मोती एक विधवा महिला महज़ुबीन से शादी करता है. शुरुआत में यह रिश्ता उसके लिए प्यार से ज्यादा जरूरत का सौदा होता है. जब उसका स्वार्थ पूरा हो जाता है, तो वह महज़ुबीन को छोड़ देता है लेकिन जिंदगी हमेशा इंसान की योजना के मुताबिक नहीं चलती. अपने फैसलों और लालच के कारण मोती धीरे-धीरे ऐसी परिस्थितियों में फंसता जाता है, जहां उसे अपने किए का सामना करना पड़ता है.

आज भी मशहूर है फिल्म का ये गाना

नूतन के अभिनय ने महज़ुबीन के किरदार को बेहद भावुक और प्रभावशाली बना दिया था. फिल्म को दर्शकों से सराहना मिली. इतना ही नहीं सौदागर को 46वें अकादमी अवॉर्ड्स में भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर भी भेजा गया था, हालांकि फिल्म अंतिम नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच सकी. फिल्म की कहानी जितनी यादगार रही, इसके गाने भी उतने ही लोकप्रिय हुए. आज के समय में भी एक गाना है, जो काफी मशहूर है. ये गाना है ‘सजना है मुझे सजना के लिए’, जो अमिताभ बच्चन की सौदागर फिल्म से आया है. इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी है. इसके अलावा इसमें तेरा मेरा साथ रहे जैसे गाने हैं, जो आज भी पुराने हिंदी सिनेमा के चाहने वालों के बीच सुने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: कभी लड़की बनकर स्टेज पर की एक्टिंग, रेलवे स्टेशन पर हुई मुलाकात से बदली जिंदगी; एक ही फिल्म में निभाए नौ किरदार, कहलाए नटसम्राट

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Mainpuri News: नर्सिंग छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, कॉलेज प्रिंसिपल के बेटे पर हत्या का आरोप; अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

Mainpuri News: मैनपुरी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने कॉलेज प्राचार्य के…

Last Updated: November 1, 2026 12:36:45 IST

LPG Price Hike: त्योहारों के बीच बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, दिल्ली से मुंबई तक जानें नई कीमतें

LPG Price Hike:नई कीमतें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं. घरों में…

Last Updated: November 1, 2026 12:21:07 IST

यौन शोषण से लेकर लव जिहाद तक, KGMU धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा; हिंदू महिला डॉक्टरों और स्टाफ के साथ होते थे ये काम

STF ने KGMU में कथित धर्मांतरण नेटवर्क की जांच की और पूरे मामले का पर्दाफाश…

Last Updated: November 1, 2026 12:15:10 IST

Burhanpur Collector Office : पति को पीठ पर उठाकर कलेक्टर के पास पहुंची महिला, मांगी ट्राई साइकिल और पेंशन; भावुक कर देगा पूरा मामला

Burhanpur Woman Demands Tricycle For Husband : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बिंदूबाई दिव्यांग पति…

Last Updated: November 1, 2026 11:50:04 IST

Jharkhand News: पति चाहता था बेटा, जांच में निकली बेटी…तो करा दिया अबॉशन महिला की हुई मौत; अब जेल जाएंगे ससुरालवाले

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में बेटे की चाहत में 24 साल की गर्भवती महिला…

Last Updated: November 1, 2026 11:19:50 IST