होम / इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव Akhilesh Yadav Attend iftar Party

इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव Akhilesh Yadav Attend iftar Party

India News Editor • LAST UPDATED : April 17, 2022, 12:38 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Akhilesh Yadav Attend iftar Party : यूपी विधानसभा चुनावों के बाद से ही ऐसी बातें सामने आ रही थी कि सपा के कुछ मुस्लिम नेता सपा अध्यक्ष से नाराज हैं। वहीं इसी बीच शानिवार शाम को लखनऊमें हुई एक इफ्तार पार्टी में अखिलेश यादव को देखा गया। उनका इस पार्टी में शामिल होना अहम माना जा रहा है।

यह इफ्तार पार्टी ऐशबाग ईदगाह में हुई जिसमें अखिलेश यादव शामिल हुए। वहीं आजम खान व अन्य कई नेताओं पर हुई कार्रवाई के बाद अखिलेश यादव की कोई प्रतिक्रिया न आने के बाद कुछ मुस्लिम नेताओं ने कहा था कि अखिलेश की बाते केवल सोशल मीडिया तक रह जाती है।

हाल ही में सपा नेता सलमान जावेद ने दिया था इस्तीफा

वहीं हाल की में सपा के बडे नेता सलमान जावेद राइन ने आजम खान के समर्थन में अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश पर आरोप लगया था कि मुसलमानों के लिए नहीं बोलते। वहीं उन्होंने कहा था कि सपा नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर अखिलेश कुछ नहीं बोल रहे जिसे लेकर वे इस्तीफा दे रहे हैं। इसके अलावा भी कई सपा नेता आजम खान के समर्थन में आवाज उठाते रहे हैं।

आजम खान के मीडिया प्रभारी ने भी लगाए थे आरोप

वहीं इसके साथ ही 11 अप्रैल आजम खान के मीडिया प्रभारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वे नहीं चाहते की आजम खान बाहर आएं। फसाहत अली खां शानू ने कहा था कि क्या यह मान लिया जाए कि सीएम योगी ठीक कहते हैं कि सपा अध्यक्ष अखिलेश नहीं चाहते कि आजम खां बाहर आएं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने कहा थी कि आजम खान के बाहर न आने से हम लोग सियासी रूप से यतीम हो गए हैं।

Akhilesh Yadav Attend iftar Party

Also Read : एफ आई आर में लिखा है एक पक्ष की तरफ से हुआ लगातार पथराव Jahangirpuri Violence FIR Report

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR vs DC: वरुण-नरेन के फिरकी में फंसी दिल्ली कैपिटल्स, KKR ने DC को रौंदा -India News
Ventilated Seat Cover: वेंटिलेटेड सीट के क्या फायदे और गर्मियों में कैसे मिलता है इससे आराम, जानें पूरी जानकारी- Indianews
Twin Wonder 2024: केरल के कलाडी में 150 जुड़वां बच्चों ने मनाया एक साथ जश्न, वीडियो वायरल- Indianews
Unique Marriage: राजस्थानी लड़का दे बैठा रोबोट को दिल, उसी से रचाएगा शादी- Indianews
Kamal Haasan: कमल हासन ने शाहरुख खान पर कही यह बड़ी बात, कहा- वह भी एक विमान खरीदना चाहते हैं – Indianews
Maulana Diesel: पाकिस्तान के मौलाना डीजल का संसद में छलका दर्द, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात-Indianews
HD Kumaraswamy: जेडीएस सेक्स स्कैंडल मामले में देवगौड़ा के पोते को करेगी निलंबित, कुमारस्वामी का बड़ा बयान- Indianews
ADVERTISEMENT