India News (इंडिया न्यूज़), Madhumita Shukla Murder Case, लखनऊ: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को आज शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। 20 साल पुराने बहुचर्चित कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड मामले में दोनों उम्रकैद की सजा काट रहे थे। राज्यपाल की अनुमित पर सुधार विभाग और जेल प्रशासन ने रिहाई का आदेश जारी कर दिया है। दोनों को जेल में 20 साल से ज्यादा समय हो गया है।
जानकारी दे दें कि यूपी राजधानी लखनऊ की पेपरमिल कॉलोनी में करीब 20 साल पहले कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। सीबीआई को मामले की जांच सौंपी गई थी। इसमें पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी दोषी पाए गए थे। दरअसल, अदालत ने अच्छा आचरण करने वाले सभी कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया था।
अमरमणि और उनकी पत्नी ने इसके लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद अदालत ने दोनों को रिहा करने का आदेश दिया था। इस देरी होने के बाद अमरमणि ने कोर्ट में अवमानना का वाद दाखिल कर दिया था। इसके बाद दोनों को रिहा करने का आदेश दिया गया। 20 साल एक महीने 19 दिन से दोनों जेल में बंद थे। जिसके बाद अब दोनों बाहर आ जाएंगे।
बता दें कि 9 मई 2003 को लखनऊ में निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी में फेमस कवियत्री मधुमिता शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद अमरमणि और मधुमिता के प्रेम प्रसंग की खबर सामने आई थी। उस वक्त उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार थी और अमरमणि BSP के कद्दावर मंत्रियों में शुमार थे। ऐसा कहा जाता है कि जेल जाने के बाद भी अमरमणि त्रिपाठी का नाम वैसे ही शुमार रहा।
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.