होम / Rajbhar's Mother Passes Away: ओपी राजभर की मां का हुआ निधन, PM मोदी ने जताया दुख

Rajbhar's Mother Passes Away: ओपी राजभर की मां का हुआ निधन, PM मोदी ने जताया दुख

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : April 12, 2024, 11:07 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Rajbhar’s Mother Passes Away: बीते गुरुवार (11 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। ओम प्रकाश राजभर ने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है और लिखा कि, ‘मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं।’

सीएम योगी ने जताया शोक

मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। वीहं, कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद  पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्रियों ने भी सुभासपा प्रमुख की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

शादी के बाद Arbaaz Khan-Sshura ने मनाई पहनी ईद, ट्रोलर्स ने इस वजह से साधा निशाना

मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मां जीतना देवी (85 वर्ष) का गुरुवार रात निधन हो गया। वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं और शताब्दी, केजीएमयू, लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को वाराणसी स्थित उनके पैतृक गांव फतेहपुर खौदा ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।

Baisakhi 2024: क्यों मनाया जाता है बैसाखी का त्यौहार? जानिए महत्व और इतिहास

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT