होम / Ram Janm Mahotsav: अयोध्या में होगा ‘राम जन्म महोत्सव’ का आयोजन, CM योगी के आने की संभावना

Ram Janm Mahotsav: अयोध्या में होगा ‘राम जन्म महोत्सव’ का आयोजन, CM योगी के आने की संभावना

Sailesh Chandra • LAST UPDATED : March 15, 2023, 11:19 am IST

Ram Janm Mahotsav: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नवरात्रि के दौरान अयोध्या में ‘राम जन्म महोत्सव’ का आयोजन करेगा। यह आयोजन 21 से 30 मार्च तक आयोजित किया जाएगा जो 10 दिनों तक चलेगा। बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल से महोत्सव का आधिकारिक पोस्टर जारी किया है।

‘रन फॉर राम’ मैराथन दौड़

ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में ‘रन फॉर राम’ मैराथन दौड़, कुश्ती, कबड्डी, नौका दौड़, तलवारबाजी, साइकिल दौड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय कुछ अन्य खेल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उत्सव के प्रति दिन शाम को धार्मिक सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें महाकाव्य श्रीरामचरित मानस की कहानियों पर आधारित नाटकों का प्रदर्शन, भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ संगीतमय प्रस्तुतियां और कवियों का जमावड़ा भी शामिल होगा जो अपनी कविताओं के माध्यम से भगवान राम की स्तुति का पाठ करेंगे।

CM योगी के आने की संभावना

इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के 16 जिलों में चल रहे रामायण कॉन्क्लेव का समापन भी चैत्र राम नवमी मेले के दौरान अयोध्या में होगा। अयोध्या में रामकथा पार्क नयाघाट पर श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग से कराया जाएगा। इसमें प्रभु श्रीराम पर आधारित गायन, वादन, पारंपरिक नृत्य, रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रामलीला आदि के कार्यक्रम होंगे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। कार्यक्रम को भव्य एवं वृहद स्तर पर मनाए जाएगा।

Also Read

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT