Hindi News / Uttar Pradesh / Sp President Akhilesh Yadav Big Announcement

SP President Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, बोले- नहीं लड़ूंगा यूपी विधानसभा चुनाव

इंडिया न्यूज, लखनऊ: SP President Akhilesh Yadav: आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद में पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश की इस बात […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
SP President Akhilesh Yadav: आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद में पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश की इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह पार्टी अभी तय करेगी।

राजेन्द्र चौधरी ने किया अखिलेश की बात का खंडन SP President Akhilesh Yadav

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर अपना पूरा ध्यान रखना चाहते हैं। शायद इसी वजह से उन्होने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। लेकिन पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश की बात का खंडन करते हुए कहा कि अखिलेश यादव इस बार चुनव लड़ेंगे या नहीं, यह पार्टी अभी तय करेगी।

‘बबुआ’ Akhilesh Yadav ने ‘बुआ’ को दिया 440 वोल्ट का झटका, आखों के सामने लूट लिए 2 हीरे? CM Yogi सुनकर रह जाएंगे दंग

SP President Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कहा है कि हम छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं और चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन के बाद सीटों पर अंतिम चरण में बातचीत चल रही है। यूपी विधानसभा चुनाव में चाचा शिवपाल यादव को साथ लेने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्हें और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा।

भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में आज होगा Deepotsav 2021 का शुभारंभ, लाखों दीप प्रज्ज्वल कर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue