India News (इंडिया न्यूज), Up Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो चचेरे भाइयों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों बच्चों के हाथ बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। यह पूरा मामला गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव का है। दोनों बच्चे गुरुवार शाम से लापता थे। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव के सीवान में शुक्रवार की सुबह दो बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें से एक भक्सा निवासी अभिषेक और दूसरा चिलुआताल थाना क्षेत्र के नवापार निवासी प्रिंस कुमार है। दोनों चचेरे भाई हैं, दोनों बच्चों के शव 50 मीटर की दूरी पर मिले। दोनों के हाथ बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला रेत दिया गया था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस टीम वहां पहुंच गई। दोनों बच्चों की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस जब दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों समेत ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोग माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह पूरी घटना सहजनवा थाना क्षेत्र के भक्सा की है।
up double murder case
जानकारी के अनुसार सहजनवा थाना क्षेत्र के भक्सा निवासी इंद्रेश का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक और उसकी बुआ का पुत्र प्रिंस कुमार गुरुवार की शाम अचानक घर से गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने देर रात थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। शुक्रवार की सुबह गांव के पश्चिम सिवान में स्थित सरसों के खेत में अभिषेक और प्रिंस का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चों के हाथ बंधे हुए थे और गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। मृतक बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। बच्चों के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।
पहली नजर में शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों बच्चों की पिटाई की गई है। दोनों के शव मिलने के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वाले भी इस घटना से काफी नाराज हैं। परिजन और गांव वाले शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे थे। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग माने और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है कि दोनों बच्चों की हत्या क्यों और किसने की। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.