India News (इंडिया न्यूज),UK Weather News: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी 19 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में गर्मी का अहसास होगा। राजधानी देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 20 से 22 नवंबर तक हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण इन क्षेत्रों में विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों से वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की है।
UK Weather News
CG Weather Update: ठंड की हल्की शुरुआत, रहेगा साफ आसमान और सुहाना तापमान
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम 17.7 डिग्री और न्यूनतम 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही, देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक 82 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। दिवाली के बाद यह गिरावट दूनवासियों के लिए राहतभरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश के अभाव में सूखी ठंड का असर जारी रहेगा।
दिल्ली में धुंध और ठंड की दस्तक, अगले 3 दिन जानें कैसा रहेगा मौसम