India News (इंडिया न्यूज), Uttarakhand Weather News Today: उत्तराखंड में मौसम की मार जारी है। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण एक बार फिर गंगोत्री नेशनल हाईवे पर हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के कारण हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे कई यात्री बीच रास्ते में फंस गए हैं। स्थानीय प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें सड़क को साफ करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
उत्तरकाशी जिले के हर्षिल घाटी में धराली और जांगला पुल के बीच चांगथांग क्षेत्र में बड़ा हिमस्खलन हुआ। इससे गंगोत्री हाईवे पूरी तरह बंद हो गया और यातायात ठप हो गया। हिमखंड हाईवे से लगभग 100 मीटर नीचे भागीरथी नदी तक गिरा, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। बीआरओ की मशीनें लगातार बर्फ हटाने में लगी हैं, ताकि जल्द से जल्द मार्ग खोला जा सके।
Uttarakhand Weather News Today
MP Weather News Today: गर्मी का चढ़ा पारा, गर्म हवा के साथ लू का प्रकोप, , IMD ने जारी किया अलर्ट
गंगोत्री हाईवे पर यह तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है, जिससे गंगोत्री धाम और तिब्बत सीमा का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी, और अब यह घटना फिर सामने आई है।
बीआरओ को जैसे ही चांगथांग में किमी 15 से 17 के बीच हिमस्खलन की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। हाईवे को जल्द से जल्द खोलने के लिए जेसीबी और लोडर मशीनें तैनात कर दी गई हैं। बीआरओ के कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि हिमखंड हटाने का काम तेजी से जारी है और देर शाम तक हाईवे खुलने की उम्मीद है।
गंगोत्री तक कुछ वाहनों की आवाजाही जारी है। केवल नॉन-स्किड चेन लगे चौपहिया वाहन ही वहां से गुजर सकते हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के इस रास्ते पर न आएं और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। उत्तराखंड में बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण लगातार चुनौतियां बढ़ रही हैं। प्रशासन और बीआरओ की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द रास्ता खोला जाए और फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
CG Weather News Today: गायब हुई ठंड! खिलती धूप से बढ़ता तापमान, जाने मौसम का फेर-बदल…
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.