<
Categories: वीडियो

‘धुरंधर-2’ पर ASP अनुज चौधरी का बड़ा बयान! बोले अतीक की सच्चाई देखनी है तो देखें फिल्म, जनता ने याद दिलाई पुलिस की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश के ASP अनुज चौधरी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर-2' देखने के बाद मीडिया के सामने अतीक अहमद को लेकर तीखी टिप्पणी की है, उन्होंने अतीक को 'देशद्रोही' करार देते हुए कहा कि पुलिस जांच में उसके काले कारनामे सामने आ चुके थे और फिल्म में उसे वैसा ही दिखाया गया है जैसा वह वास्तव में था, उन्होंने देशप्रेमियों से यह फिल्म देखने की अपील की हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लोग पूछ रहे हैं कि जिस अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में सरेआम हत्या कर दी गई, उस पर गर्व करने या फिल्म के जरिए देशभक्ति सिखाने का क्या तुक है? आलोचकों का मानना है कि पुलिस अधिकारी का काम कानून लागू करना है, फिल्मों का प्रचार करना नहीं.

ASP Anuj Chaudhary Dhurandhar 2 Statement: यह मामला एक सरकारी अधिकारी की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी के बीच के टकराव को दर्शाता है, ASP अनुज चौधरी का मानना है कि अतीक अहमद जैसे अपराधियों का महिमामंडन नहीं होना चाहिए और ‘धुरंधर-2’ जैसी फिल्में युवाओं को अपराध की असलियत और उसके अंजाम से रूबरू कराती हैं उनके अनुसार, जांच में अतीक के राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के प्रमाण मिले थे, सोशल मीडिया पर एक वर्ग का तर्क है कि 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या यूपी पुलिस के लिए एक बड़ा ‘दाग’ है, ऐसे में किसी अधिकारी द्वारा फिल्म का समर्थन करना उस ‘विफलता’ से ध्यान भटकाने की कोशिश जैसा लग रहा है, ‘धुरंधर-2’ को लेकर यह बहस छिड़ गई है कि क्या यह फिल्म वास्तव में तथ्यों पर आधारित है या किसी खास एजेंडे के तहत बनाई गई है, क्या देशभक्ति का पैमाना केवल एक फिल्म देखना रह गया है?  एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए किसी राजनीतिक या विवादास्पद फिल्म का खुलकर समर्थन करना प्रशासनिक सेवा नियमावली (Service Rules) के नजरिए से भी चर्चा का विषय बन गया है.

Recent Posts

PBKS vs MI: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, तो किसे होगा फायदा? मौसम ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

PBKS vs MI Weather Report: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच पर बारिश का…

Last Updated: May 14, 2026 15:34:06 IST

लोन रिकवरी बनी हंगामे की वजह! सोसाइटी में घुसे एजेंट पर भड़के लोग, वीडियो वायरल

Viral Video: महाराष्ट्र के बदलापुर में एक रिहायशी सोसाइटी के अंदर लोन रिकवरी को लेकर…

Last Updated: May 14, 2026 15:29:42 IST

जींस वाली बहू को ‘टॉर्चर’ करते थे ससुराल वाले, तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही तफ्तीश!

एमपी के इंदौर से एक हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नवविवाहित…

Last Updated: May 14, 2026 09:40:49 IST

Joke of the Day: पत्नी को चुप कराने की दवा दे दीजिए, फिर केमिस्ट ने कही ऐसी बात, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Joke of the Day: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 13, 2026 22:06:53 IST

साहब शादी में सिलेंडर चाहिए… शिकायत सुनते ही भड़क गए SDM; फरियादी को पहुंचा दिया हवालात

Barabanki Gas Cylinder Issue: बाराबंकी में एक आदमी अपनी भतीजी की शादी के लिए SDM…

Last Updated: May 13, 2026 21:32:56 IST