<

Joke of the Day: पत्नी को चुप कराने की दवा दे दीजिए, फिर केमिस्ट ने कही ऐसी बात, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Joke of the Day: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये मजेदार जोक्स आपके दिमाग के लिए थेरेपी का काम करेंगे. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर…

Joke of the Day: आजकल जैसी हमारी दिनचर्या है, उसमें तनाव होना आम हो गया है. किसी पर काम करने का तनाव है तो किसी पर कराने का. हर दिन एक जैसी लाइफ बोरियत फील करा रही है. इससे निजात पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. इसके बाद भी परेशानी कम होने का नाम नहीं लेती है. लेकिन, कुछ मजेदार जोक्स आपकी परेशानी को कम कर सकते हैं. इनको पढ़कर एक पल आप तनाव को भूल सकते हैं. एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये मजेदार जोक्स आपके दिमाग के लिए थेरेपी का काम करेंगे. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर…

इन मजेदार जोक्स को पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे

रविवार को एक पति गुस्से में मेडिकल स्टोर पर गया.
पति केमिस्ट से- भाई मेरी बीवी सारा दिन चूं चपड़ करती रहती है.
केमिस्ट- तो इसमें मैं क्या करूं?
पति- भाई कोई ऐसी दवा दे दो, जिससे उसकी चूं चपड़ बंद हो जाए..
केमिस्ट- भाई, ऐसी कोई दवा होती तो मैं रविवार को दुकान खोलकर क्यों बैठता…


शराब पीकर गिरते-पड़ते घर पहुंचे पति से पत्नी की नोकझोंक-
पत्नी- जो आदमी शराब पीकर घर आए मुझे उससे कोई हमदर्दी नहीं.
पति- जिसको रोज शराब पीने को मिल जाए उसे तुम्हारी हमदर्दी की जरूरत ही नहीं है…


नौकर- सेठ जी छुट्टी दे दो, गांव जाना है.
सेठ जी- …पर क्यों जाना है गांव?
नौकर- गांव में मेरी शादी है इसलिए.
सेठ जी- …तो छुट्टी कितने दिनों की चाहिए?
नौकर- सेठ जी, ये तो बहू का चेहरा देखने के बाद ही तय कर पाऊंगा…


पत्नी- सुनिए, शादी पर आपकी दी अंगूठी कहीं खो गई?
पति- मेरे कोट की जेब से भी 500 रुपये चोरी हो गए…
पत्नी- (मुंह बनाते हुए) ये दोगुना नुकसान हो गया.
पति- कोई बात नहीं, तुम्हारी अंगूठी मुझे मिल गई है.
पत्नी- (हैरानी से) सच्ची… पर कहां मिली?
पति- उसी जेब से जहां से मेरे 500 रुपये गायब हुए…


रमेश अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहा था. जैसे ही वो आई, उसने नाक बंद कर ली.
गर्लफ्रेंड- “अरे नाक क्यों बंद कर रहे हो?”
रमेश- “हवा के झोंके के साथ तेरी खुशबू भी आयी…मैं समझ गया की तू आज फिर नहीं नहायी!”
रमेश का एक दांत टूट चुका है!


पत्नी- सुनिए जी, जब मैं गाना गाती हूं तो आप बाहर क्यों चले जाते हो?
पति- क्योंकि मुझे ताज़ी हवा की जरूरत होती है.
पत्नी- अच्छा… तो खिड़की खोल लो न!
पति- अरे, पर लोग समझेंगे कि कोई चिल्लाकर मदद मांग रहा है!


गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड फेसबुक पर चैट कर रहे थे.
गर्लफ्रेंड- “मुझे एक चीज़ समझ नहीं आती कि ये बाबाजी का ठुल्लू क्या है?”
बॉयफ्रेंड- “तुमने मुझसे अपने बर्थडे पर एक रिंग मांगी थी! तो तुम्हें क्या मिला था?”
गर्लफ्रेंड- “कुछ नहीं!”
बॉयफ्रेंड- “यही होता बाबाजी का ठुल्लू!”

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

साहब शादी में सिलेंडर चाहिए… शिकायत सुनते ही भड़क गए SDM; फरियादी को पहुंचा दिया हवालात

Barabanki Gas Cylinder Issue: बाराबंकी में एक आदमी अपनी भतीजी की शादी के लिए SDM…

Last Updated: May 13, 2026 21:32:56 IST

Snake Dream Meaning: अगर सपने में बार-बार सांप काटे तो हो जाएं सावधान! स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं गंभीर संकेत

Snake Dream Meaning: सपनों की दुनिया हमेशा से लोगों के लिए रहस्य से भरी रही…

Last Updated: May 13, 2026 19:56:04 IST

आरएसएस की वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रा बंसल का निधन, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर

Indra Bansal: रविवार शाम ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां…

Last Updated: May 13, 2026 19:14:49 IST

बांग्लादेश से हार के बाद बौखलाए पाकिस्तानी, कप्तान बदलने की तैयारी, शान मसूद को हटाने की प्लानिंग

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी में बदलाव…

Last Updated: May 13, 2026 19:04:17 IST

Supreme Court: दीया जलाइए, वही आपकी आस्था दिखाने को काफी… हिंदुत्व जीवन पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

Supreme Court on Hinduism: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता…

Last Updated: May 13, 2026 16:47:33 IST