<
Categories: वीडियो

असम राइफल्स की बड़ी कामयाबी, 8 किलो ‘मेथ’ टैबलेट्स के साथ तस्करों के मंसूबे पस्त, ₹24 करोड़ का माल बरामद!

मिजोरम के चम्फाई जिले में 19 मार्च को असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया, भारत-म्यांमार सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखते हुए सुरक्षाबलों ने लगभग 8 किलो मेथामफेटामाइन टैबलेट्स बरामद कीं, यह नशीली गोलियां जिन्हें अक्सर 'याबा' या 'पार्टी ड्रग्स' भी कहा जाता है सीमा पार से भारत में तस्करी के लिए लाई जा रही थीं, बाज़ार में इनकी कीमत ₹24 करोड़ है.

Assam Rifles Mizoram Drug Bust 2026: म्यांमार सीमा से सटे मिजोरम के इलाके लंबे समय से ड्रग तस्करी के लिए संवेदनशील रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी ने तस्करी के पुराने रूटों को लगभग बंद कर दिया है, 19 मार्च का यह ऑपरेशन इसी कड़ी का हिस्सा है जिसे ‘ऑपरेशन जेरिको’ (Operation Jericho) और अन्य स्थानीय अभियानों के तहत मिली बड़ी सफलता माना जा रहा है, असम राइफल्स को सीमा पार से नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद चम्फाई के पास एम्बुश लगाया गया, ज़ब्त की गई 8 किलो मेथामफेटामाइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत ₹24 करोड़ है, यह ड्रग युवाओं में बेहद लोकप्रिय और खतरनाक मानी जाती है, पहले इन इलाकों में ड्रग माफिया का ‘फ्री-रन’ रहता था, लेकिन अब असम राइफल्स और पुलिस के कड़े तालमेल ने इनके नेटवर्क को छिन्न-भिन्न कर दिया है,मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स ने साफ कर दिया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने के लिए तकनीक और मानवीय इंटेलिजेंस का इस्तेमाल और तेज़ किया जाएगा.

Recent Posts

चिलचिलाती धूप में 90 साल की सास को पीठ पर लेकर बैंक पहुंची बहू, छत्तीसगढ़ का ये वीडियो झकझोर देगा

Chhattisgarh Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक बहू अपनी 90 साल की बुजुर्ग सास को अपनी…

Last Updated: May 24, 2026 19:32:29 IST

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा: नदी में सीपिया इकट्ठा करने उतरे 8 लोगों की डूबकर मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Karnataka Venkatapura River Tradedy: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िले रविवार को वेंकटापुरा नदी में अचानक…

Last Updated: May 24, 2026 18:35:21 IST

10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का रोल करने पर भाग्यश्री ने तोड़ी चु्प्पी, ‘राजा शिवाजी’ में निभाया था किरदार

Bhagyashree: अभिनेत्री भाग्यश्री ने रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण…

Last Updated: May 24, 2026 17:06:14 IST

‘अब बॉलीवुड में ऐसे रिश्ते नहीं होते…’, अमीषा पटेल ने ऋतिक के साथ शेयर की 26 साल पुरानी तस्वीर; लिखा प्यारा नोट

Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज रविवार को ऋतिक रोशन के साथ एक 26…

Last Updated: May 24, 2026 16:27:08 IST

LSG vs PBKS: 1 शतक, कई रिकॉर्ड… श्रेयस अय्यर ने किया गजब कारनामा, 19 साल में बने चौथे ऐसे कप्तान

Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ…

Last Updated: May 24, 2026 13:14:12 IST