कर्नाटक के रामनगर जिले के चन्नापटना स्थित रायरा दोड्डी (Rayara Doddi) गांव में रहने वाली 85 वर्षीय पार्वतीम्मा का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, पार्वतीम्मा सालों से स्थानीय मंदिर और अपने घर के पास आने वाले बंदरों को खाना खिलाती थीं, जब उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, तो एक बंदर वहां पहुंचा और घंटों तक उनके शव के पास बैठा रहा, वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर ने पार्वतीम्मा को गले लगाया और उनके चेहरे पर अपना सिर रखकर जैसे 'अंतिम विदाई' दी, वह बंदर पूरी रात उनके पास बैठा रहा और अगली सुबह अंतिम संस्कार के समय ही वहां से गया.
85 Year Old Woman Parvatamma Monkey Hug: यह घटना विज्ञान और तर्क से परे ‘भावनाओं’ के उस संसार की है, जहां सिर्फ निस्वार्थ प्रेम मायने रखता है, पार्वतीम्मा और बंदरों के बीच का रिश्ता केवल भोजन तक सीमित नहीं था उनके परिवार के अनुसार, वे जानवरों से डरती थीं लेकिन इन बंदरों के लिए उनका दिल हमेशा खुला रहता था, चन्नापटना के ग्रामीणों ने बताया कि बंदर बहुत उदास दिख रहा था,उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया बल्कि वह एक परिजन की तरह शांति से बैठकर शोक मनाता रहा, ताज्जुब की बात यह है कि भीड़ होने के बावजूद वह बंदर डरा नहीं उसने रात भर पार्वतीम्मा के शव के पास पहरा दिया आधी रात को किसी ने उसे केला दिया, जिसे खाकर वह दोबारा शव के पास लौट आया, यह वीडियो मानवता और जानवरों के बीच के सह-अस्तित्व का प्रतीक बन गया है, लोग इसे “सच्चे कर्मों की कमाई” बता रहे हैं, जिसे इंसान अपने साथ ले जाता है.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…