चतरा में आधी रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, पंचायत ने मौके पर ही फैसला सुनाते हुए बिना किसी बैंड-बाजे के दोनों की शादी करवा दी, प्रेमी अब अपनी प्रेमिका को दुल्हन बनाकर घर ले जा चुका है.
Jharkhand Village Love Story : झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें क्लाइमेक्स किसी बॉलीवुड फिल्म से भी तेज निकला, हिरिंग गांव का ‘मजनू’ (रवि कुमार) अपनी लैला (मुन्नी कुमारी) से मिलने के लिए अंधेरी रात में गोदोबार गांव की सरहद पार कर गया, उसे लगा था कि प्यार के इस मिशन में कोई रुकावट नहीं आएगी, लेकिन गांव वालों की ‘तीसरी आंख’ ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया, सुबह होते ही पंचायत बैठी और पंचों ने ऐसा फैसला सुनाया कि प्रेमी की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई, पंचायत ने साफ कह दिया— “मिलना है तो अब हमेशा के लिए मिलो!” फिर क्या था, ना पंडित बुलाए गए ना शहनाई बजी, आनन-फानन में गांव से ही दो फूल की माला और सिंदूर मंगाया गया, सबके सामने रवि ने मुन्नी की मांग भरी और जो प्रेमी रात को छिपकर आया था, वह सुबह पूरी ठसक के साथ अपनी दुल्हनिया को साथ लेकर घर लौटा.
Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…
Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…
Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…
SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं SDM ज्योति मौर्य…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…