देश की राजधानी दिल्ली में तीन विदेशी महिला पर्यटकों के साथ एक युवक ने सरेआम छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी की, आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग डर जाते हैं, लेकिन इन युवतियों ने हिम्मत दिखाई जब आरोपी भागने लगा, तो तीनों ने उसका पीछा किया और उसे बीच सड़क पर दबोच लिया, सबसे विचलित करने वाली बात यह रही कि इस पूरी जद्दोजहद के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उन महिलाओं की मदद करने या उस बदमाश को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई, महिलाओं ने खुद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया.
Foreign Tourists Chase Harasser Delhi Street: यह घटना दिल्ली की सुरक्षा और यहां के नागरिकों की सामाजिक जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े करती है, विदेशी युवतियों ने बिना किसी स्थानीय भाषा की जानकारी या मदद के, अपराधी का मुकाबला किया उनकी शारीरिक और मानसिक मजबूती ने अपराधी के हौसले पस्त कर दिए, दिल्ली जैसे महानगर में जहां ‘अतिथि देवो भव ‘ का नारा दिया जाता है, वहां विदेशी मेहमानों के साथ ऐसी हरकत और भीड़ की चुप्पी बेहद निंदनीय है, मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, युवतियों ने थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण इलाकों में ऐसी घटनाएं देश की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करती हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग ‘दिल्ली की भीड़’ की कड़ी आलोचना कर रहे हैं.
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…
UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…
Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…
Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…