केन्या के ग्रामीण इलाके से एक लड़की अपने मंगेतर के लिए 10 घंटे का लंबा सफर तय कर नैरोबी पहुंची थी, उसे उम्मीद थी कि उसका साथी उसे कोई छोटा सा तोहफा या कम से कम एक गुलाब का फूल देगा, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला जब उसने खुद पहल करते हुए फूल बाजार से एक गुलाब खरीदने की गुजारिश की, तो मंगेतर ने पैसे ना होने का बहाना बनाकर साफ मना कर दिया इतना ही नहीं, जब लड़की रोने लगी तो उसने उसे चुप ना होने पर रिश्ता खत्म करने की धमकी दे डाली, लड़की को बीच सड़क पर इस तरह टूटते देख वहां मौजूद एक फूल विक्रेता का दिल पसीज गया और उसने उस लड़की को एक पूरा गुलदस्ता मुफ्त में भेंट किया.
Fiancé Refused Flower Breakup Threat: यह घटना रिश्तों में संवेदनशीलता की कमी और बाहरी दुनिया की दयालुता का एक बड़ा उदाहरण है, 10 घंटे का सफर तय करना अपने आप में बड़े प्रेम का प्रतीक था, लेकिन मंगेतर ने उस प्रयास की कोई कद्र नहीं की रोती हुई साथी को चुप कराने के बजाय उसे ‘ब्रेकअप’ की धमकी देना एक टॉक्सिक (जहरीले) रिश्ते की निशानी है, फूल वाला जो शायद खुद आर्थिक तंगी से गुजर रहा होगा, उसने उस लड़की के स्वाभिमान और भावनाओं को समझा और बिना किसी स्वार्थ के उसकी मदद की, इस कहानी के सामने आने के बाद लोग उस मंगेतर की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और उस फूल वाले की इंसानियत को सलाम कर रहे हैं.
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…