<
Categories: वीडियो

कोलकाता में ‘राम’ के स्वागत में बरसे गुलाब! मुस्लिम समुदाय ने शोभायात्रा पर की फूलो की बारिश, जूस और पानी देकर पेश की भाईचारे की मिसाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के खिदरपुर इलाके में राम नवमी के अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब राम नवमी की भव्य शोभायात्रा खिदरपुर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरी, तो स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों की छतों और सड़कों के किनारे खड़े होकर श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों की वर्षा की इतना ही नहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए मुस्लिम युवाओं ने जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत, फ्रूट जूस और पानी की बोतलें वितरित कीं, इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दी.

Khidirpore Kolkata Ram Navami Harmony 2026: यह घटना पश्चिम बंगाल में अक्सर होने वाले चुनावी और सांप्रदायिक तनाव के बीच आशा की एक नई किरण की तरह है, खिदरपुर के स्थानीय क्लबों और अंजुमनों मुस्लिम समितियों ने पहले से ही शोभायात्रा के स्वागत की तैयारी कर रखी थी, यह किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले की सामूहिक पहल थी, मार्च की चिलचिलाती धूप में घंटों पैदल चलने वाले राम भक्तों के लिए ठंडे पेय पदार्थों की व्यवस्था करना ‘मानवता’ का सबसे बड़ा उदाहरण बना, शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी इस स्वागत का गर्मजोशी से जवाब दिया, नारों के बीच ‘शुक्रिया’ और ‘सलाम’ के शब्द आपसी सम्मान को दर्शा रहे थे, इस घटना ने उन दावों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जाता है कि बंगाल में धार्मिक ध्रुवीकरण चरम पर है खिदरपुर ने दिखाया कि जनता शांति और भाईचारा चाहती है.

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST